Hanuman Jayanti 2022 Date: हनुमान जयंती कब की है 2022, चैत्र पूर्णिमा पर इस शुभ योग में होगा बजरंगबली पूजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 05:10 PM IST

Hanuman Jayanti 2022 Date and Puja Muhurat in India: इस बार चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस बार हनुमान जयंती पर एक खास योग भी बन रहा है।

Hanuman Jayanti 2022 Date: हनुमान जयंती कब की है 2022, चैत्र पूर्णिमा पर इस शुभ योग में होगा बजरंगबली पूजन

Hanuman Jayanti 2022 Date and Puja Muhurat in India: साल 2022 में हनुमान जयंती 16 अप्रैल 2022 को मनाई जाएगी। इसी दिन चैत्र पूर्णिमा भी है। हनुमान जयंती इस बार शनिवार के दिन मनाई जाएगी। मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंगबली की पूजा के लिए खास माने जाते हैं। ऐसे में इस बार की चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आने वाली हनुमान जयंती को बजरंगबली की पूजा के लिए विशेष माना जा रहा है। 

हनुमान जयंती 2022 में कब है,  Hanuman Jayanti in April 2022 

पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 16 अप्रैल, शनिवार को देर रात 02:25 से शुरू होगी। वहीं यह 17 अप्रैल को सुबह 12:24 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि उदया तिथि में व्रत रखने का नियम है तो ऐसे में हनुमान जयंती 16 अप्रैल को मनाई जाएगी। 

हनुमान जयंती 2022 पर बन रहे ये शुभ योग 

पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन रवि व हर्षण योग बन रहा है। हर्षण योग को खुशी, प्रसन्नता देने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में जो भी काम किए जाते हैं, उनका शुभ फल मिलता है। संतान प्राप्ति के लिए भी हनुमान जयंती का विशेष महत्व है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो इस दिन बजरंगबली की पूजा के साथ सूर्य देव को अर्घ्य देने व पूजन करने से निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है और संतान संबंधी सभी समस्याओं का निवारण होता है।
 

End of Article