Good Friday 2022: इस वर्ष कब है गुड फ्राइडे? जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन, क्या है इसका इतिहास 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 08:51 AM IST

Good Friday 2022 Date And History: ईसा मसीह को समर्पित गुड फ्राइडे इस वर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाएगा। ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे को कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं।

Good Friday 2022: इस वर्ष कब है गुड फ्राइडे? जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन, क्या है इसका इतिहास 

Good Friday 2022 Date, Time, History: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए एक प्रमुख दिवस है जिसे शोक दिवस या कुर्बानी दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे सुनने से ऐसा लगता है जैसे कि इस दिन कोई जश्न मनाया जाता होगा लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। कहा जाता है कि जब यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया था तब उस दिन शुक्रवार था। मानव जाति के लिए ईसा मसीह ने हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी थी इसीलिए ईसाई धर्म के लोग इसे गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। गुड फ्राइडे का इतिहास तकरीबन 2000 साल पुराना है। यहां जानें इस वर्ष गुड फ्राइडे कब है और इसका इतिहास क्या है।

वर्ष 2022 में कब है गुड फ्राइडे? (Good Friday 2022 Date)

वर्ष 2022 में ईसा मसीह को समर्पित गुड फ्राइडे कल यानी 15 अप्रैल को है। 15 अप्रैल को शुक्रवार है, इसी दिन गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।

क्या है गुड फ्राइडे का इतिहास? (Good Friday 2022 History) 

गुड फ्राइडे का इतिहास तकरीबन 2003 साल पुराना है। उस समय भाईचारे, एकता और शांति का उपदेश देने वाले ईसा मसीह यरुशलम में रहते थे। लोगों के बीच वह बहुत प्रसिद्ध थे और उन्हें परमपिता परमेश्वर का दूत माना जाता था। लेकिन कुछ पाखंडी धर्मगुरु उनके खिलाफ साजिश रचते थे‌। इन झूठे और पाखंडी धर्मगुरुओं ने यहूदी शासकों को ईसा मसीह के खिलाफ कर दिया था। जिसकी वजह से ईसा मसीह पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया था और उन्हें सूली पर चढ़ाने का फरमान जारी कर दिया गया था।

उनके सिर पर कांटों का ताज पहनाया गया था जिसके बाद उन्हें कंधों पर सूली उठाकर ले जाने के लिए मजबूर किया गया था। अंत में उन्हें किलों से ठोका गया था और सूली पर लटका दिया गया था। बाइबिल में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि उन्हें पूरे 6 घंटे तक सूली पर लटका कर रखा गया था। गुड फ्राइडे के दिन दोपहर तकरीबन 3 बजे चर्च में प्रार्थना सभाएं होती हैं। 

End of Article