Coconut Remedy: नारियल के इन उपाय से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, मिलेगी सफलता और होगी धन की वर्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 09:19 AM IST

Nariyal Jyotish Shastra Tips: हिंदू धर्म नारियल का विशेष महत्व होता है। हर शुभ कार्य पूजा-पाठ में नारियल का उपयोग जरूर किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नारियल से किए गए उपायों से व्यक्ति को सुख शांति की प्राप्ति होती है।

Coconut Remedy: नारियल के इन उपाय से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, मिलेगी सफलता और होगी धन की वर्षा

Jyotish Upaay Coconut Benefits: हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है। नारियल को अति शुभ माना गया है। धर्म शास्त्र के अनुसार नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसके अलावा नारियल में मां लक्ष्मी का भी वास होता है। हर शुभ व मांगलिक कार्य में नारियल से ही पूजा पाठ की जाती है। यही नहीं हिंदू धर्म में यज्ञ, हवन नारियल के बिना अधूरी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस घर में नारियल का पेड़ होता है। वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है व उस घर में हमेशा सुख, शांति, समृद्धि व वैभव आता है। हिंदू धर्म में नारियल से कई मान्यताएं जुड़ी हुई है। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नारियल से जुड़े उपायों के बारे में जिसे करने से सुख समृद्धि आती है।

धन संबंधित समस्याओं के लिए करें ये उपाय

कई बार पैसा होने के बावजूद भी पैसा टिक नहीं पाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन लाल वस्त्र धारण करके माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद एक जटा वाला नारियल, कमल का फूल, सफेद कपड़ा, दही, सफेद मिठाई एक जोड़ा जनेऊ के साथ माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद लाल रंग के स्वच्छ कपड़े में नारियल को लपेट कर किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां पर किसी की नजर न पड़े। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है।

नारियल से उतारें नजर

कई बार बच्चों को बुरी नजर लग जाती है। जिस वजह से बच्चों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता व बार-बार बच्चे बीमार होने लगते हैं। ऐसे में बच्चे के सिर से पैर तक 11 बार नारियल वार लें और फिर ऐसी जगह जला दें, जहां कोई आता जाता न हो। फिर इसके बाद उसमें जल प्रभावित कर दें। ऐसा करने से बच्चा बुरे दोषों से व नकारात्मक ऊर्जा से दूर हो जाएगा।

इस दिशा में लगाएं नारियल का पेड़

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नारियल का पेड़ घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। घर में नारियल का पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके साथ ही व्यापार व नौकरी में आ रही दुविधा दूर होती है व सफलता के सारे रास्ते आसानी से खुल जाते हैं। अगर घर में आप नारियल का पेड़ लगाना चाहते हैं तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए। नारियल का पेड़ इस दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article