Ganesh Chaturthi 2022 Jyotish Shastra: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी उत्सव का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल इस दिन गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 31 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश उत्सव का त्योहार 10 दिनों तक चलता है और इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित की जाती है। गणपति बप्पा चूहे की सवारी करते हैं। चूहे आमतौर पर घरों में मिल ही जाते हैं। हर कोई चूहे से छुटकारा पाना चाहता है। क्योंकि कई बार ये घर में रखें सामान को भी नुकसान पहुंचा देते हैं, इसलिए कोई नहीं चाहता है कि चूहे घर में नजर आएं। ऐसे में अगर गणेश चतुर्थी के दिन चूहा नजर आ जाए तो जानिए यह क्या संकेत देते हैं।
चूहा लाता है नकारात्मकता ( Ganesh Chaturthi 2022 Jyotish Shastra)
यदि गणेश चतुर्थी के दिन चूहा नजर आ जाए तो उसे मारने की गलती न करें। बल्कि उससे भगाने की कोशिश करें। भगवान गणेश बुद्धि के देवता माने गए हैं और चूहे की सवारी करते हैं। ऐसे में चूहा नजर आने पर ऐसा माना जाता है कि घर में रहने वाले सदस्यों की बुद्धि भ्रष्ट हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चूहा घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन घर में चूहा नजर आना अशुभ संकेत माना जाता है।
चूहे का बाहर जाना शुभ संकेत
यदि गणेश चतुर्थी के दिन घर से चूहा बाहर जाता हुआ नजर आ रहा है, तो यह शुभ संकेत देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि चूहा घर से दरिद्रता अपने साथ लेकर जा रहा है और सुख समृद्धि छोड़कर जाता है।
सुबह उठकर चूहा देखना है अशुभ संकेत
यदि सुबह उठते ही आपको चूहा नजर आए तो समझ जाइए कि आपका कोई काम बिगड़ने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक यह संकेत अशुभ माने जाते हैं और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वरना उस व्यक्ति को हानि हो सकती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

