Ganesh Chaturthi 2022: गणपति के इस महामंत्र के जाप से दूर होंगी सभी परेशानियां, बनेंगे बिगड़े काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 08:48 PM IST

Ganesh Chaturthi 2022 Mantra: भगवान गणेश की पूजा करने से सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होते हैं। वहीं पूजा में यदि भगवान गणेश के महा मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे भक्तों को हर तरह की परेशानी से मुक्ति मिलती है और गणेशजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गणेश चतुर्थी में गणेशजी की पूजा में इस महा मंत्र का जाप जरूर करें।

Ganesh Chaturthi 2022: गणपति के इस महामंत्र के जाप से दूर होंगी सभी परेशानियां, बनेंगे बिगड़े काम

Ganesh Chaturthi 2022 Puja Maha Mantra: गणेश चतुर्थी का त्योहार भक्तों के बीच बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार 31 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। सच्ची श्रद्धा और भक्ति से भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों की सारी समस्याएं दूर हो जाती है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस महामंत्र का जाप जरूर करें। इन मंत्रों के जाप से सभी परेशानियां दूर होती है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।

इस मंत्र के जाप से बनेंगे बिगड़े काम

‘’त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।”

ग्रह दोषों के प्रभाव को कम करने के लिए मंत्र

‘’णपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।‘

इस मंत्र के जाप से दूर होगी सारी परेशानी

‘’गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः।

द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥

विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।

द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्‌॥

विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत्‌ क्वचित्‌’’

मनोकमान पूर्ति के लिए गणेश चतुर्थी पर पढ़ें ये मंत्र

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात..

इस मंत्र दूर होंगे सभी संकट

एकदन्तंमहाकायंलम्बोदरगजाननम्ं.
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्..

गणेशजी के महामंत्र का महत्व

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान और धन का दाता कहा जाता है। इनकी पूजा करने से जीवन में सफलता हासिल होती है और सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं। यदि आप इन मंत्रों का जाप भगवान गणेश की पूजा के दौरान करते हैं तो जीवन से जुड़ी हर तरह की समस्याओं से आपको मुक्ति मिलती है। इसलिए गणेश चतुर्थी पर संकटों से मुक्ति और बिगड़े कार्य बनाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करते समय इन महामंत्रों का जाप जरूर करें।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article