Swapna Shastra for Auspicious Dreams: नींद में सपने देखना एक सामान्य प्रकिया है। सभी व्यक्ति नींद में सपने देखता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जिसे व्यक्ति आंख खुलते ही भूल जाता है तो वहीं कुछ ऐसे भी सपने होते हैं जो नींद खुलने के बाद याद रहते हैं। सपने देखने के बाद लोग दूसरों के साथ इसे शेयर करते हैं। जागने के बाद लोग दूसरों को बताते हैं, पता है आज मैंने ऐसा सपना देखा। आपने खुद भी ऐसा कई बार किया होगा। लेकिन सभी सपने दूसरों को बताना भारी पड़ सकता है और इसका नुकसान भी आपको झेलना पड़ सकता है। ज्योतिष में ऐसे कई सपनों के बारे में बताया गया है, जिसे किसी दूसरे को नहीं बताना चाहिए। फिर चाहे व्यक्ति आपका कितना भी करीबी क्यों न हो।
स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को बेहद शुभ संकेत माना जाता है और इन सपनों को देखने से भविष्य में शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए कुछ विशेष संयोग वाले और शुभ सपनों को दूसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से इनका शुभ फल समाप्त हो जाता है। जानते हैं किन सपनों को दूसरों को नहीं बताना चाहिए।
सपने में दिखे चांदी से भरा कलश
सपने में आप चांदी का कलश या चांदी से भरा कलश देखते हैं तो यह बेहद शुभ सपना माना जाता है। ऐसा सपने का अर्थ होता है कि व्यक्ति के जीवन से दुख, दर्द और कष्ट दूर होने वाले हैं। इसलिए अगर आप ऐसा सपना देखते हैं तो इसे किसी से न कहें।
फूलों का बगीचा या प्रकृति सपने
सपने में अगर आप लाल फूलों का बगीचा देखते हैं या फिर प्रकृति से संबंधित कोई सपना देखते हैं तो इसे अच्छा माना जाता है। ऐसे सपने इस बात का संकेत होते हैं कि जल्द ही आपके जीवन में बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है।
मौत से संबंधित खबरें
सपने में कई लोग मौत को देखते हैं। जिनमें यह तो हम खुद की या किसी परिचित की मौत देखते हैं। ऐसे सपने देखने के बाद हम घबरा भी जाते हैं और मन विचलित हो जाता है। इसलिए हम इसका जिक्र दूसरों से कर देते हैं। लेकिन सपने में खुद की या किसी दूसरे व्यक्ति की मौत देखने की बात किसी से नहीं कहनी चाहिए। दरअसल ऐसे सपने इस बात का संकेत है कि आपकी सभी परेशानियों का अंत होने वाला है। यदि आप किसी के साथ इसका जिक्र कर देते हैं तो सपने का असर खत्म हो जाता है।
चांदी से भरा कलश देखना
अगर आपने सपने में चांदी का कलश देखा है तो इस सपने को किसी से न कहें। कहते हैं कि सपने में चांदी के सिक्कों या गहनों से भरा कलश देखने से व्यक्ति के जीवन से सभी दुख, दर्द और कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए इस तरह के सपने को किसी से कहने से बचें।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

