Taj Mahal Statue At Home: घर सजाने के लिए कभी भी न रखें ताजमहल, वास्तु में छिपा है इसके पीछे बड़ा कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 01:11 PM IST

Taj Mahal Statue In Home: ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना गया है, इसलिए लोग इसे शोपीस के रूप में घर में रखना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ताजमहल को घर में रखना अशुभ माना गया है।

Taj Mahal Statue At Home: घर सजाने के लिए कभी भी न रखें ताजमहल, वास्तु में छिपा है इसके पीछे बड़ा कारण
Photo Credit: Instagram

Vastu Taj Mahal In Home: घर की साज सजावट के लिए कई बार हम ऐसी चीजों को घर ले आते हैं जो देखने में काफी सुंदर होती हैं, लेकिन इसका प्रभाव नकारात्मक पड़ता है। आपने कई लोगों के घरों में शोपीस के रूप में ताजमहल की तस्वीर या स्टेच्यू लगाए जरूर देखा होगा। ताजमहल काफी सुंदर दिखता है। लोगों को लगता है कि यह घर की शोभा बढ़ाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। वास्तु के अनुसार घर में ताजमहल की तस्वीर या स्टेच्यू को रखना अशुभ माना गया है। माना जाता है कि घर में ताजमहल रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर आती है। आइए जानते हैं कि ताजमहल को घर में न रखने के पीछे क्या वजह है और इसे रखने से घर पर क्या प्रभाव पड़ता है...

इसलिए ताजमाहल को घर पर रखना होता है अशुभ

ताजमहल को कुछ लोग प्यार की निशानी मानकर घर में रखते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक माना जाता है कि शाहजहां ने ताजमहल में अपनी बीवी मुमताज की समाधि बनवाई थी। हिंदू धर्म के अनुसार ताजमहल को कब्रिस्तान माना गया है। इसलिए इसकी तस्वीर या स्टेच्यू घर पर लगाना अशुभ माना जाता है।

 नकारात्मक ऊर्जा का होता है वास

वास्तु के अनुसार घर में ताजमहल की तस्वीर को रखने से बचना चाहिए। यह दुख, मृत्यु और शोक  का प्रतीक है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में कलह होता है। ताजमहल का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ताजमहल को घर पर रखने से घर पर मौजूद व्यक्ति को आर्थिक संकट व स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इन तस्वीरों को भी लगाने से बचे

इसके अलावा घर पर कुछ लोगों जंगली जानवरों या डूबता हुआ जाहज की फोटो या शोपीस लगाना पसंद करते हैं। वास्तु में माना जाता है ऐसी तस्वीर लगाने से परिजनों के स्वभाव में हिंसक प्रवृत्ति बढ़ती है और परिजनों के बीच संबंध बिगड़ते हैं। इसके अलावा यह तस्वीरें व्यक्ति के करियर पर भी बुरा प्रभाव डालती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article