Chanakya Niti For Success: असफलता को भी सफलता में बदल देंगे चाणक्‍य के ये चार उपाय, आज ही आजमाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 07:16 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्‍त्र में असफलता को सफलता में बदलने के कई उपाय बताए हैं। आचार्य कहते हैं कि जो व्‍यक्ति ईमानदारी के साथ मेहनत करता है और अपने लक्ष्‍य पर ध्‍यान केंद्रीत कर आगे बढ़ता है उसे सफलता जरूर मिलती है। ऐसे लोग असफलता को भी सफलता में बदल देते हैं।

 Chanakya Niti For Success: असफलता को भी सफलता में बदल देंगे चाणक्‍य के ये चार उपाय, आज ही आजमाएं
Photo Credit: Representative Image

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य पूरे जगत में अपनी बुद्धि और कूटनीति के लिए जाने जाते हैं। इन्‍होंने अपने कुशल नीतियों के बल पर एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त को छोटी सी उम्र में ही सम्राट बना दिया। चाणक्य ने अपने इन विचारों और समझ को नीति शास्त्र में पिरोया है। इसमें जीवन को आसान और सफल बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनका अनुसरण करके कोई भी व्‍यक्ति अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर सकता है। अगर आपको भी हर कार्य में असफलता मिल रही है तो आचार्य की ये ये 4 नीतियां आपको सफलता दिला सकती हैं।

शेर की तरह रखें लक्ष्‍य पर नजर

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को सफलता प्राप्‍त करने के लिए अपने लक्ष्य पर एक शेर की तरह नजर रखनी चाहिए। जिस तरह शेर अपने शिकार पर नजर गड़ाकर लंबे समय तक इंतजार करता है और मौका पाते ही शिकार को दबोच लेता है, उसी तरह व्‍यक्ति को जीवन में मिलने वाले मौकों को भी कभी नहीं गंवाना चाहिए।

सफलता के लिए एकाग्रता जरूरी

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं, किसी भी कार्य में सफलता प्राप्‍त करने के लिए व्‍यक्ति में एकाग्रता का होना जरूरी है। जब व्‍यक्ति एकाग्रचित होकर किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश करता है तो रास्‍ते में आने वाली रूकावटें अपने आप दूर हो जाती हैं। वहीं जो व्‍यक्ति अपने कार्य से भ्रमित हो जाते हैं उनके हाथ सिर्फ असफलता आती है।

ईमानदारी व मेहनत के साथ करें प्रयास

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, किसी भी लक्ष्य के प्राप्ति के लिए व्‍यक्ति को पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करना चाहिए। कार्य चाहे छोटा हो या फिर बड़ा,  व्‍यक्ति को उसे पूरी इच्छा शक्ति और मेहनत से पूरा करना चाहिए। ऐसे करने पर सफलता जरूर मिलती है।

कभी भी हार न मानें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, हर व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्‍त करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इस दौरान कभी-कभी असफलता और रूकावटें भी आती हैं, जिससे व्यक्ति हिम्मत हारने लगता है, लेकिन कभी भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। व्‍यक्ति को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी ऊर्जा लगा देनी चाहिए। ऐसे करने पर सफलता मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article