Mantra Chant For Student: हिंदू धर्म में मंत्र का विशेष महत्व बताया गया है। हर देवी देवताओं के लिए अलग-अलग मंत्र होते हैं और इन सभी मंत्र का हमारे जीवन में विशेष प्रभाव होता है। हिंदू धर्म में मंत्रों से देवी देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है। सभी मंत्रों का अपना अलग-अलग महत्व है। पूजा पाठ करते वक्त मंत्रों का उच्चारण का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं मंत्रों में से एक मंत्र है गायत्री मंत्र। गायत्री मंत्र बहुत ही शक्तिशाली व प्रभावशाली मंत्र बताया गया है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि गायत्री मंत्र का जाप करने से मन को शांति व व्यक्ति तनाव मुक्त होता है। ऐसी मान्यता है कि विद्यार्थियों को और छोटे बच्चों को गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। गायत्री मंत्र का जाप करने से मन में एकाग्रता और ज्ञान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं विद्यार्थियों के लिए मंत्र कैसे फायदेमंद है।
इस सयम करें गायत्री मंत्र का जाप
गायत्री मंत्र चारों वेदों का मुख्य सार तत्व माना जाता है। गायत्री मंत्र से ही इनकी उत्पत्ति हुई है। इसलिए 'गायत्री माता' को वेद माता कहते हैं। त्रिदेव जिनकी उपासना करते हैं व जिनका ध्यान करते हैं। वह 'गायत्री माता' यानी 'देव माता' है। विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना विशेष लाभदायक होता है। विद्यार्थियों को सुबह उठकर सूर्यादय से थोड़ी देर पहले इस मंत्र का जाप शुरू करना चाहिए। गायत्री मंत्र का जाप दोपहर के समय भी किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करना चाहिए।
रोज करें एक माला का जाप
गायत्री मंत्र का जाप करने से स्मरण शक्ति मजबूत होती हैं। विद्यार्थियों को नियमित रूप से एक माला लेकर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। यहीं नहीं विद्यार्थियों को अपने बैग में भी गायत्री मंत्र की तस्वीर रखनी चाहिए। यह बेहद लाभकारी होता है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

