अंक ज्योतिष, 15 अप्रैल 2022: जन्मांक 01 वालों को मिल सकती है जॉब में प्रोमोशन, देखें अपना अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 03:32 PM IST

Ank rashifal, Today Numerology 15 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 15 अप्रैल का दिन?

अंक ज्योतिष, 15 अप्रैल 2022: जन्मांक 01 वालों को मिल सकती है जॉब में प्रोमोशन, देखें अपना अंक राशिफल

आज का अंकफल, 15 अप्रैल 2022: आज 15 -04- 2022 है। 15 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 06 के जैसा बिहैव करेगा। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र वैभव का कारक ग्रह है। शुक्र शनि व बुध का मित्र ग्रह है। आज 15-04-2022 का भाग्यांक 07 होगा। अंक 07 जिसका स्वामी केतु है, इसका आज मित्र रहेगा। 04 व 08 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 15 अप्रैल 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज केतु व शुक्र जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य व मंगल प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज केतु नस व सूर्य नेत्र सम्बन्धित समस्याओं से प्रॉब्लम दे सकता है।


Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में संघर्ष है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- बुध स्किन से सम्बंधित रोग दे सकता है।


Ank rashifal today: जन्मांक 03-
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु इस अंक का व केतु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 08 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।


Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में नाम अंक 06 से प्रोन्नति मिलेगी। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को बुध व केतु जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।


Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- श्वांश विकार से समस्या आ सकती है।                           


Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 07 जॉब व अंक स्वामी शनि  व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में नवीन पद के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- शुक्र व केतु का सपोर्ट है। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से तनाव सम्भव है। अंक 05 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।


Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी केतु जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।


Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल, मित्र गुरु व केतु का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ संभावित है। बिजनेस में लाभ की सम्भावना है। 
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए। 


End of Article