Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया 2022 पर राशिफल, देखें आप पर क्या प्रभाव डालेगा ग्रहों का गोचर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 10:44 PM IST

Akshaya Tritiya 2022 Rashifal (Horoscope in Hindi): अक्षय तृतीया तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इस तिथि पर बिना मुहूर्त देखे शुभ काम पूर्ण किए जा सकते हैं। देखें इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का गोचर विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव डालने जा रहा है।

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया 2022 पर राशिफल, देखें आप पर क्या प्रभाव डालेगा ग्रहों का गोचर

Akshaya Tritiya 2022 Hindi Rashifal: हिंदी कैलेंडर के अनुसार, वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इसे आखा तीज भी कहते हैं और इस दिन अबूझ मुहूर्त होने की मान्यता है। अक्षय तृतीया 2022 की तिथि 3 मई को सुबह 5:19 से शुरू होगी और 4 मई को सुबह 7:33 पर समाप्त होगी। अक्षय तृतीया पर ग्रहों का गोचर मेष व मकर राशि को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कर्क राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। कर्क,धनु व मीन के जातक भी जॉब में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे।कुंभ व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब इस पर्व का विस्तृत फल जानते हैं। 

Akshaya Tritiya 2022 Rashifal in Hindi 

मेष- इस राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। जॉब में उन्नति होगी। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों  मूंग की दाल व ताम्र पात्र का दान करें।

वृष- धन का निवेश सिल्वर में करें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व मकर मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। अन्न दान करें। शुक्र से संबंधित द्रव्यों चावल व चीनी भी दान कर सकते हैं। 

मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर पर रहें। व्यवसाय में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें। निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। बुध से सम्बंधित द्रव्यों वस्त्र इत्यादि का दान करें। मूंग की दाल का भी दान कर सकते हैं।

कर्क- धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शिव पूजा करें। आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन आगमन होगा। राशि स्वामी चन्द्रमा है। चांदी का चन्द्रमा दान करें।

सिंह- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। छात्र सफल रहेंगे। जो लोग जॉब में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। गेहूं व गुड़ का दान करें। तांबा का पात्र भी सूर्य से ही सम्बंधित दान है।

कन्या- शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा। हनुमान जी की पूजा करते रहें।व्यवसाय में उन्नति होगी। बुध व शुक्र से सम्बंधित द्रव्यों कपड़ा, चांदी या चावल का दान करें।

तुला- व्यवसाय में परिवर्तन संभव है। व्यवसाय में लाभ भी रहेगा।परिवार संग घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। शुक्र व शनि से सम्बंधित द्रव्यों लोहे की कड़ाही या चांदी का पात्र दान करें।

वृश्चिक- आत्मबल को कम मत होने दें। आप श्री सूक्त व हनुमान बाहुक का पाठ करें। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। मंगल व गुरु यानि ताम्र पात्र व धार्मिक पुस्तक का दान करें।

धनु- शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। गुरु व सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों चने की दाल या गुड़ इत्यादि का दान करें।

मकर-मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ एवं कन्या राशि के जातक से लाभ मिलेगा। शनि व गुरु आर्थिक स्थिति में लाभ प्रदान करेंगे। शनि व बुध से सम्बंधित लोहे का पात्र या वस्त्र इत्यादि का दान करें।

कुंभ- व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। धन का आगमन होगा। अन्न दान करें। शनि व बुध से सबंधित द्रव्यों तिल व मूंग का दान करें।

मीन- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर विवाद मत करें।कर्क व धनु राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। गुरु से सम्बंधित चने की दाल का दान करें व मंगल से संबंधित ताम्र पात्र का दान करें।
 

End of Article