Chanakya Niti: इन चार लोगों को कभी न लगाएं पैर, चढ़ेगा पाप और सुखी जीवन हो जाएगा बर्बाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 06:06 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने नीति शास्‍त्र में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन पर अमल कर हम कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने इसमें बताया है कि लोगों को क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं। उन्‍होंने यह भी बताया है कि मनुष्‍य को किन चीजों को पैर नहीं लगाना चाहिए।

Chanakya Niti: इन चार लोगों को कभी न लगाएं पैर, चढ़ेगा पाप और सुखी जीवन हो जाएगा बर्बाद
Photo Credit: Representative Image

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने कई ऐसे शास्त्रों की रचना की है, जो आज भी मानव जीवन के लिए उपयोगी हैं। इनमें चाणक्‍य नीति सबसे अहम है। उन्होंने इसमें जीवन के बारे में काफी कुछ लिखा है। उनके द्वारा बताई गई कई बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यदि उनकी बातों पर अमल किया जाए तो कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने इसमें बताया है कि लोगों को क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं। उन्‍होंने यह भी बताया है कि मनुष्‍य को किन चीजों को पैर नहीं लगाना चाहिए।

अग्नि

आचार्य चाणक्य कहते हैं लोगों को कभी भी अग्नि को पैर नहीं लगाना चाहिए। क्‍योंकि हिंदू धर्म में अग्नि की पूजा की जाती है। सभी शुभ कामों में अग्नि का उपयोग किया जाता है। ये एक ऐसे देवता हैं, जो हर समय हमारी मदद करते हैं। अगर ये नाराज हो गए तो सर्वनाश कर देते हैं।

बुजुर्ग

आचार्य कहते हैं कि बड़े-बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। बुजुर्गों का हमेशा पैर छूकर आर्शिवाद लेना चाहिए, उन्‍हें कभी पैर से नहीं छूना चाहिए। इनको से छूने से पाप पड़ता है। जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर में कभी सुख समृद्धि नहीं होती है। कहा जाता है कि जिस घर में बड़ों का अनादर होता है उस घर से मां लक्ष्‍मी भी रुठकर चली जाती हैं।

कुंवारी कन्या

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि हिन्‍दू धर्म में कुंवारी कन्या को देवी का स्‍वरूप माना जाता है। इसलिए उन्हें कभी पैर नहीं लगाना चाहिए। अगर गलती से पैर लग जाए तो तुरंत कन्‍या का पैर छूकर माफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा ना करने पर आप संकट में पड़ सकते है।

गाय

हिन्‍दू धर्म में गाय बहुत पू‍ज्‍यनीय हैं, इन्‍हें माता का रूप माना गया है। गाय अपने दूध से हमारा भरण-पोषण करती हैं। आपके द्वार पर अगर गाय आए तो उसे कभी भी मारकर नहीं भगाना चाहिए। इनकी हमेशा सेवा करनी चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article