Chanakya Niti For Success:चाणक्‍य ने बताए सफलता के ये 5 खास मंत्र, जिसने भी अपनाया उसकी तरक्‍की पक्‍की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 06:26 AM IST

Chanakya Niti in hindi: सफलता प्राप्‍त करने के लिए लोग कई तरह के प्रयास और उपाय करते हैं। हालांकि इसके बाद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। आचार्य चाणक्य ने सफलता प्राप्‍त करने के लिए खास गुणों के बारे में जिक्र किया है।

Chanakya Niti For Success:चाणक्‍य ने बताए सफलता के ये 5 खास मंत्र, जिसने भी अपनाया उसकी तरक्‍की पक्‍की
Photo Credit: Representative Image

Chanakya Niti in hindi: मुश्किलें मनुष्‍य जीवन की अहम हिस्‍सा होती हैं। जीवन के सफर पर सभी के सामने मुश्किलें और कठनाईयां आती है। कुछ लोग इन मुश्किलों को देखकर जहां अपने कदम को पीछे खींच लेते हैं, वहीं ऐसे लोग भी होते हैं, जो इन मुश्किलों से लड़ते हुए आगे बढ़ते रहते हैं। सफलता ऐसे लोगों को ही मिलती है जो हर मुश्किलों का डटकर सामना करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में बताते हुए आचार्य चाणक्य ने कहा कि सफल होने वाले के अंदर कुछ ऐसे ही खास गुण होते हैं जो उन्‍हें आगे बढ़ने में मदद करते हैं। आचार्य चाणक्‍य ने नीतिशास्‍त्र में इन गुणों के बारे में विस्‍तार से बताया है।

सक्रिय रहना सीखें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि जीवन में सफलता पाने के लिए व्‍यक्ति को हमेशा सक्रिय रहना जरूरी है। लोगों को सफलता हासिल करने के लिए मौका कभी-कभार ही मिलता है। इसलिए हमेशा अपनी आंख, कान और दिमाग को खुला रखना चाहिए।

हमेशा पॉजिटिव रहें

आचार्य चाणक्‍य का मानना है कि जो लोग जीवन को लेकर पॉजिटिव रहते हैं, उन्‍हें सफलता जरूर मिलती है। ऐसे लोगों को उनकी पॉजिटिव सोच उनके सपने के एक कदम करीब ले जाती है। इसलिए अच्छे और बुरे का ज्ञान रखते हुए अपनी सोच को हमेशा पॉजिटिव बनाए रखना चाहिए।

पैसा बचाएं

चाणक्य नीति में बताया गया कि लोगों को कभी भी अपना पूरा धन नहीं खर्च करना चाहिए। व्‍यक्ति को जरूरी कार्यों के लिए धन खर्च करने के साथ-साथ कुछ पैसा बुरे दिनों के लिए बचाकर भी रखना चाहिए। इससे मुश्किल वक्‍त में किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मेहनत करते रहें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि जो व्‍यक्ति परिश्रम करता है उसे कभी भी असफल नहीं होना पड़ता है। क्‍योंकि परिश्रम सफलता की कुंजी है। सफल होने के लिए मेहनत करना बेहद जरूरी होता है। मेहनत से सफलता हासिल करने में कुछ समय जरूर लग सकता है, लेकिन सफलता जरूर मिलती है।

आत्मविश्वास न खोयें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि आत्मविश्वास के बगैर किसी को कभी भी सफलता नहीं मिल सकती है। क्‍योंकि सफल होने के लिए पहले खुद पर भरोसा करना जरूरी होता है। अगर आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा होगा, तभी आप सफलता पाने की राह पर अग्रसर हो सकेंगे।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article