Vastu Tips For Painting at Home: हर इंसान अपने घर को सजाता-संवारता है, जिससे कि घर की रौनक और खूबसूरती बढ़ती है। घर को सजाने के लिए हम कई तरह चीजें रखते हैं। घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए दीवारों पर पेंटिग या तस्वीरें भी लगाई जाती है। लेकिन कुछ ऐसी भी तस्वीरें होती हैं, जिससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीरों को घर की उन्नति और सुख-शांति के लिए अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर पर भी नकारात्मकता लाने वाली तस्वीरें हैं तो इन्हें आज ही हटा दें। क्योंकि इन तस्वीरों से घर पर अनायास खर्चे बढ़ने लगते हैं और पारिवार कलह-क्लेश शुरू हो जाती है।
दरअसल वास्तु का हमारे जीवन पर खास महत्व होता है। घर से जुड़ी हर एक चीज यदि वास्तु के अनुसार हो तो सकारात्मकता आती है। वहीं चीजें वास्तु के अनुकूल न हो तो नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, जिससे कि धन हानि के साथ कई तरह की परेशानियां बढ़ती है। हम इन परेशानियों का कराण नहीं समझ पाते और चिंता में पड़ जाते हैं। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सी चीजें आपके घर के लिए सही है और कौन सी चीजें घर पर नहीं रखनी चाहिए। फिलहाल हम बता रहे हैं घर पर रखी पेटिंग या तस्वीरों के बारे में अगर आपके घर पर भी इनमें से किसी तरह तस्वीर है तो उसे तुरंत हटा दें।
बहते हुए झरने की पेटिंग
घर पर बहते हुए झरने या पानी की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे धन हानि की संभावना बढ़ती है। क्योंकि जल का संबंध चंद्रमा और सूर्य से होता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि बहते हुए जल की तस्वीर लगाने से पैसा भी पानी की तरह बह जाता है।
युद्ध या अक्रामक तस्वीरें
वास्तु के अनुसार युद्ध के रक्तरंजित दृश्य वाली तस्वीर, हिंसातम या अक्रामक तरह की तस्वीरें घर पर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। महाभारत के युद्ध की तस्वीर भी घर नहीं रखनी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही पारिवारिक क्लेश भी बढ़ता है। अगर आपके घर पर भी ऐसी तस्वीरें हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें।
कब्र या समाधि की तस्वीर
घर पर कभी भी कब्र या समाधि से जुडी फोटो ना रखें। ऐसी तस्वीरें परिवार की सुख-शांति के लिए सही नहीं मानी जाती। कुछ लोग ताजमहल की तस्वीर भी घर पर लगाते हैं जोकि वास्तु के अनुसार सही नहीं मानी जाती।
इन जानवरों की तस्वीर लगाना होता है अशुभ
कुछ जानवरों की तस्वीर भी घर पर नहीं लगानी चाहिए। बंदर, सांप, गिद्ध, बाघ, कौआ,कबूतर, उल्लू, भालू, सियार, सूअर और गरूड़ की तस्वीरें या पेंटिंग घर पर नहीं लगानी चाहिए।
गर्त की ओर ले जाती है ऐसी तस्वीरें
डूबते हुए सूर्य की तस्वीर या पेंटिंग घर पर नहीं लगानी चाहिए। यह वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी तस्वीर उन्नति में बाधा बनती है।
(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

