Secret Donation Benefits: दान करना चाहते हैं तो इन चीजों का चुपचाप करें दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 04:37 PM IST

Gupt Daan Ke Fayde: दान पुण्य करने से व्यक्ति अपना कर्म सुधार सकता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि दान से बड़ा पुण्य कुछ नहीं है। व्यक्ति दान करके अपनी पीढ़ियों तक की दशा सुधार सकता है। ज्योतिष शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण व फलदायी दान गुप्त दान को बताया गया है।

Secret Donation Benefits: दान करना चाहते हैं तो इन चीजों का चुपचाप करें दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
Photo Credit: Instagram

Secret Donation Benefits In Vastu: हिंदू धर्म में दान पुण्य का विशेष महत्व है। व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए दान पुण्य करता है। दान पुण्य करने से देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि हिंदू धर्म में दान पुण्य कर्म है। दान जरूरतमंदों की सहायता के रूप में दिया जाता है। दान बेहद जरूरी है। ज्योतिषशास्त्र में भी कहा गया है कि व्यक्ति को दान जरूर करना चाहिए। दान करने से व्यक्ति को हर तरह की आर्थिक संकट व दरिद्रता से छुटकारा मिलता है। दान कई प्रकार के होते हैं।इनमें से एक है गुप्त दान। गुप्त दान सभी दान में सबसे बड़ा दान बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दान पुण्य केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके कई पीढ़ियों को मिलता है। गुप्त दान में व्यक्ति अपनी पहचान जगजाहिर नहीं करता है। अपनी पहचान को छुपाए रखकर वह सभी दान पुण्य करता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में गुप्त दान का क्या महत्व है।

पानी का करें दान

सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण दान माना जाता है पानी का दान। इस समय चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है और ऐसे में हर किसी को पाने की बेहद जरूरत होती है। ऐसे में पानी का गुप्त दान व्यक्ति की किस्मत पलट सकता है। इसके लिए ऐसी जगह मटके में पानी रख दीजिए जहां हर किसी को पानी की जरूरत होती है।

भूखे को खिलाएं खाना

भूखे को भोजन खिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। ऐसे में मंदिर या अन्य जगह भूखे लोगों को भोजन जरूर करवाएं। अगर आप गुप्त दान करना चाहते हैं, तो अपनी पहचान बताएं भूखे गरीबों को पेट भर कर खाना खिला सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

गुड़ का करें दान

ज्योतिषशास्त्र में गुड़ का दान भी काफी अहम बताया गया है। गुड़ का दान करने से घर में सुख समृद्धि शांति आती हैं। खास बात यह है कि गुप्त दान करने से देवी देवता व पितर प्रसन्न होते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article