27 अप्रैल 2022 का पंचांग: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का है बहुत महत्व, गणेश जी को दूर्वा करें अर्पित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 04:06 PM IST

27 April 2022 ka Panchang: आज मंगलवार व्रत  का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

27 अप्रैल 2022 का पंचांग: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का है बहुत महत्व, गणेश जी को दूर्वा करें अर्पित

27 April 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत  का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 27 अप्रैल 2022  
दिवस बुधवार
माह वैशाख,कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 
सूर्योदय

05:44am

सूर्यास्त 06:54pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

कुंभ11:05 am तक फिर मीन

करण कौलव
योग

इंद्र

अभिजीत मुहूर्त  नही  है।
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:16 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:24pm से 06:41pm तक

राहुकाल का समय राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article