Gift Rules: गिफ्ट देते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खुद का हो जाएगा बड़ा नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 03:54 PM IST

Astro Tips For Gift: जन्मदिन, शादी, पार्टी ,तीज-त्यौहार जैसे कई मौकों पर हम गिफ्ट देते हैं। लेकिन गिफ्ट देने से पहले कुछ नियमों को जान लें। वरना इससे आपका खुद का नुकसान हो जाएगा।

Gift Rules: गिफ्ट देते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खुद का हो जाएगा बड़ा नुकसान

Astrology Tips For Gift Rules: भारतीय संस्कृति में उपहार यानी गिफ्ट देने की परंपरा पुरानी है। शादी, पार्टी, जन्मदिन, सालगिरह या किसी भी खास मौके पर हम अपने प्रियजनों को गिफ्ट के साथ शुभकामनाएं देते हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन ज्योतिष में गिफ्ट देने के नियमों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें दूसरों को भूलकर भी गिफ्ट नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आप अपनी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं, जोकि दुर्भाग्य का कारण बनती है। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किन चीजों का लेनदेन गिफ्ट में करने से बचना चाहिए।

भूलकर भी गिफ्ट न करें ये चीजें

  • कभी भी लोहे धातु से बनी नुकीली चीज गिफ्ट नहीं करनी चाहिएष इससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती है।
  • आप जिस क्षेत्र से जुड़े हैं उससे संबंधित वस्तु भी किसी को गिफ्ट न करें। जैसे यदि आप पत्रकार हैं तो किसी को पेन गिफ्ट ना करें। अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो किसी को गिफ्ट में कपड़ा ना दें।
  • फेंगशुई के नियमों के अनुसार गिफ्ट में किसी को घड़ी भी नहीं देनी चाहिए। इससे आयु में कमी आती है।
  • गिफ्ट देने के लिए पेंटिंग भी एक अच्छा ऑप्शन होता है। इसलिए हम इसे भी गिफ्ट कर सकते हैं। लेकिन लड़ते हुए जानवर, सूर्याअस्त, निराशाजनक, हिंसात्मक या अग्निकांड जैसी पेंटिंग गिफ्ट ना करें।
  • देवी देवताओं की तस्वीर भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि आपने जिस व्यक्ति को यह गिफ्ट दिया है, यदि वह इसे सही तरीके से अपने घर पर स्थापित करता है और पूजा-पाठ करता है, तो इससे आपको भी फायदा होता है। लेकिन अगर वह इसे शोपीस की तरह रख देता है, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।
  • आजकल गिफ्ट में पौधे गिफ्ट करने का भी चलन है, जोकि पर्यावरण के लिहाज से अच्छी बात है। लेकिन कांटेदार या फिर दूध वाला पौधा किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। साथ ही मनी प्लांट का पौधा भी किसी को गिफ्ट ना करें।

अगर आप ये चीजें किसी को गिफ्ट करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ती है और ये दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। इसलिए किसी को भी गिफ्ट देने से पहले इन बातों को ध्यान में जरूर रखें।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article