30 जून 2022 का पंचांग: मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, जानें अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 03:22 PM IST

Aaj ka Panchang 30 June 2022: आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

30 जून 2022 का पंचांग: मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, जानें अशुभ मुहूर्त

30 June 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। पुनर्वसु नक्षत्र है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 30 जून 2022  
दिवस गुरुवार
माह

आषाढ़,शुक्ल पक्ष

तिथि

प्रतिपदा 

सूर्योदय

05:26 am

सूर्यास्त 07:24 pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

मिथुन 06:25pm तक फिर कर्क

करण

बव

योग

ध्रुव

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:42 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:32 pm से 03:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:46 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है।  इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article