Aaj Ka Panchang: 28 अगस्त का पंचांग- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में करें सूर्य उपासना, इस डेढ़ घंटे में न करें शुभ काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 10:11 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 28 August 2022: यहां देखें 28 अगस्त, दिन रविवार का संपूर्ण पंचाग। जानें कब है शुभ समय और कब रहेगा राहुकाल। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और सूर्य उपासना का शुभ दिन है।

Aaj Ka Panchang: 28 अगस्त का पंचांग- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में करें सूर्य उपासना, इस डेढ़ घंटे में न करें शुभ काम

Panchang Today (आज का पंचांग) 28  August 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान आदित्य जी का पावन व्रत है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। 

रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। 

Aaj Ka Panchang 28 August 2022 in Hindi

दिनांक - 28 अगस्त 2022
दिवस - रविवार
माह - भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि - प्रतिपदा 
सूर्योदय - 05:59am
सूर्यास्त - 06:44pm
नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि- सिंह
करण - बव
योग - सिद्ध









28 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

28 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:45 pm तक।

28 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:31pm से 03:26 pm तक

28 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:41pm से 07:06pm तक

28 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक 

End of Article