Aaj Ka Panchang: किस नक्षत्र में मनाई जा रही है अनंत चतुर्दशी, देखें आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 10:17 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 09 September 2022: आज भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, आज अनंत चतुर्दशी का पर्व है। देखें दिन में किस समय लगेगा राहुकाल और कब है शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang: किस नक्षत्र में मनाई जा रही है अनंत चतुर्दशी, देखें आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 09 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज अनंत चतुर्दशी है। श्री गणेश पूजा के बाद आज ही प्रतिमा का विसर्जन होता है। वैभव लक्ष्मी जी का पावन व्रत भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। विशाखा नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 09 September 2022 in Hindi

दिनांक- 09 सितंबर 2022

दिवस- शुक्रवार

माह- भाद्रपद, शुक्ल पक्ष 

तिथि- चतुर्दशी  

सूर्योदय- 06:07am

सूर्यास्त- 06:30 pm

नक्षत्र- धनिष्ठा

सूर्य राशि- सिंह

चन्द्र राशि- कुम्भ

करण- गर

योग- सुकर्मा

09 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

09 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त-11:56 am से 12:48 pm तक 

09 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

09 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक

09 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

End of Article