अध्यात्म

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में वैदिक विवाह समारोह आयोजित, विदेशी जोड़ों ने अपनाए भारतीय संस्कार

Vedic Vivah Samaroh by Art of Living: विवाह की वैदिक परंपराएं पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो रही हैं। दशहरे के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में कई देशों के जोड़े इस रीति के साथ विवाह बंधन में बंधे।

Image

Vedic Vivah in Art of Living

Vedic Vivah Samaroh by Art of Living: वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह के बढ़ते हुए चलन के अनुसार जापान, मंगोलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय जोड़े दशहरे के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में विवाह बंधन में बंधे।

गुरुदेव ने आध्यात्मिक ज्ञान, योग और आयुर्वेद का उपहार लाखों लोगों तक पहुंचाया है, साथ ही उन्होंने समय के साथ विलीन हो चुकी कई भारतीय परंपराओं को भी पुनर्जीवित किया है, और उनमें से एक है, पारंपरिक वैदिक विवाह जिसमें शास्त्रों के शाश्वत मंत्रों और गहन आध्यात्मिक अनुष्ठानों के महत्व को दर्शाया गया है। खर्चीली और भव्य भारतीय शादियों के युग में, गुरुदेव ने वैदिक विवाह को लोकप्रिय बनाया है जो प्रतिज्ञाओं और प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करता है। प्राचीन धर्मग्रंथों के अनुसार, विवाह संपन्न करते समय किए जाने वाले वैदिक मंत्रों का उद्देश्य दो लोगों को एक ऐसे सहज बंधन में बांधना है जो अनंत काल तक चलता है और उन्हें चेतना के एकत्व की याद दिलाता है, जैसे चावल जब दाल के साथ पूरी तरह घुल-मिल जाता है, पूर्ण हो जाता है।

Art of Living centre

Art of Living centre

मंगोलिया के ब्यासगलन और सुरेंजार्गल ने साझा किया कि ऐसा महसूस हुआ जैसे हम पर आशीर्वादों की वर्षा हो रही है। यह आज हमारे लिए एक बिल्कुल नई शुरुआत है।

केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका से आये रे मोंगी और लॉरेन डर्बी-लुईस ने बताया कि हम 8 वर्षों से एक साथ हैं। मेरा साथी सदा वैदिक शैली में विवाह करना चाहता था, इसलिए हमें आरंभ से ही ज्ञात था कि यह इस तरह संपन्न होगा। समारोह बिल्कुल सही था। जिस तरह से पंडितों ने मंत्रोच्चार किया, हमने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया, हम इससे अधिक कुछ नहीं मांग सकते थे।

Art of Living Puja

Art of Living Puja

इससे पूर्व के नौ दिनों में, आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर का वातावरण प्राचीन वैदिक मंत्रों, पवित्र हवन समारोहों, भक्ति संगीत, नृत्य, और ज्ञान के साथ उत्सव की ध्वनियों से गूंज उठा था क्योंकि समारोह का हिस्सा बनने के लिए दुनिया भर से आए लाखों भक्त यहां पहुंचे थे। ।

देवी मां की पूजा के लिए एक प्रभावशाली आयोजन, चंडी होम, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस और कनाडा सहित विश्व स्तर पर 30 स्थानों पर आयोजित किया गया था और पूरे भारत में 100 स्थानों पर दुर्गा होम का आयोजन किया गया था।

अष्टमी के शुभ दिन पर आश्रम की रसोई में 1.2 लाख से अधिक लोगों को भोजन परोसा गया। प्रसाद में 17 से अधिक शानदार शाकाहारी व्यंजन शामिल थे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article