अध्यात्म

Amavasya In February 2024: फरवरी में कब पड़ रही है अमावस्या, यहां जानें सटीक तारीख और मुहूर्त

Amavasya In February 2024: फरवरी का महीना चल रहा है। इस महीने में मौनी अमावस्या पड़ेगी। हिंदू धर्म में इस अमावस्या तिथि का खास महत्व माना जाता है। यहां जानें मौनी अमावस्या की तारीख और शुभ मुहूर्त।

Image

Amavasya In February 2024

Amavasya In February 2024 (मौनी अमावस्या 2024): फरवरी में माघ महीने की अमावस्या पड़ेगी। जिसे माघी अमावस्या और मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में ये अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है इस अमावस्या पर मौन रहकर नदी या कुंड में स्नान करने से व्यक्ति की सभी मुराद पूरी होती हैं। इस अमावस्या पर स्नान-दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस साल मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2024) 9 फरवरी को मनाई जाएगी। जानिए फरवरी में पड़ने वाली मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त और महत्व।

Mauni Amavasya 2024 Date And Time (मौनी अमावस्या 2024 तिथि व मुहूर्त)

मौनी अमावस्या- 9 जनवरी 2024. शुक्रवार

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 09 फरवरी 2024 को 08:02 AM बजे

अमावस्या तिथि समाप्त - 10 फरवरी 2024 को 04:28 AM बजे

Mauni Amavasya Vrat Vidhi (मौनी अमावस्या व्रत विधि)

  • इस दिन प्रात: काल उठकर बिना बोले नदी, सरोवर या फिर पवित्र कुंड में स्नान करना चाहिए।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
  • इस दिन उपवास करने के साथ-साथ मौन रहें।
  • जरूरतमंद और भूखों को भोजन अवश्य कराएं।
  • इस दिन वस्त्र, तिल, आंवला, कंबल, पलंग इत्यादि का दान करें।
  • इस अमावस्या पर पितरों को याद जरूर करें। साथ ही उनका तर्पण करें क्योंकि ऐसा करने से हमारे पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Mauni Amavasya Ka Mahatva (मौनी अमावस्या का महत्व)

हिंदू धर्म में मौन अमावस्या के दिन स्नान करने से पहले मौन रहने की मान्यता है। ज्योतिष अनुसार चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है और माघ अमावस्या के दिन चंद्र देव नहीं दिखते, यही वजह है कि इस दौरान मन की स्थिति कमजोर बनी रहती है, इसलिए मौनी अमावस्या का व्रत मन को शांत करने के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article