अध्यात्म

Amarnath Yatra 2023: पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में आज सुबह की गई पहली विशेष पूजा, तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने यात्रा की शुरू

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jul 1, 2023, 12:40 PM IST

Amarnath Yatra 2023: तीर्थयात्री बेस कैंप से लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

Amarnath Yatra 2023: पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में आज सुबह पहली विशेष पूजा की गई। वहीं तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने अपनी यात्रा (Amarnath Yatra 2023) शुरू कर दी है। तीर्थयात्रा को गांदरबल के उपायुक्त श्यामबीर ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बालटाल आधार शिविर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीर्थयात्री बेस कैंप से लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। अमरनाथ तीर्थयात्रा (Amarnath Yatra) के लिए सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू आधार शिविर से 3,488 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के लिए अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है। यात्रा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि नए सुरक्षा पिकेट स्थापित किए गए हैं।

उधर शनिवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला मार्ग अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा मार्ग है गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article