अध्यात्म

Ahoi Mata Ki Aarti Lyrics: जय अहोई माता, जय अहोई माता...पढ़ें अहोई माता की आरती

Ahoi Mata Ki Aarti Lyrics In Hindi, Jai Ahoi Mata Aarti Lyrics in Hindi (जय अहोई माता, जय अहोई माता आरती): शाम में तारों के निकलने के बाद विधि विधान अहोई माता की पूजा करें। फिर व्रत कथा सुनें और अंत में अहोई माता की आरती करें।

Image

Ahoi Mata Ki Aarti

Ahoi Mata Ki Aarti Lyrics In Hindi (जय अहोई माता, जय अहोई माता आरती): अहोई अष्टमी के दिन माताएं अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम में तारों के निकलने पर पूजा प्रारंभ करती हैं। इस दौरान अहोई अष्टमी की व्रत कथा सुनती हैं। फिर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत संपन्न करती हैं। इस दिन अहोई माता की पूजा में उनकी आरती करना जरूरी माना जाता है। कहते हैं बिना आरती के कोई भी पूजा पूरी नहीं होती। यहां देखें अहोई माता की आरती।

Ahoi Mata Ki Aarti (अहोई माता की आरती)

जय अहोई माता, जय अहोई माता!

तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता। टेक।।

ब्राहमणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।

सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता।। जय।।

माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता।।

जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता।। जय।।

तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता।

कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।। जय।।

जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता।।

कर न सके सोई कर ले मन नहीं धड़काता।। जय।।

तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता।

खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता।। जय।।

शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता।

रतन चतुर्दश तोकू कोई नहीं पाता।। जय।।

श्री अहोई माँ की आरती जो कोई गाता।

उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता।। जय।।

Ahoi Ahstami Puja Time 2023 (अहोई अष्टमी पूजा समय 2023)

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त - 05:34 पी एम से 06:53 पी एम

तारों को देखने के लिये सांझ का समय - 05:59 पी एम

अहोई अष्टमी के दिन चन्द्रोदय समय - 12:04 ए एम, नवम्बर 06

अष्टमी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 05, 2023 को 12:59 ए एम बजे

अष्टमी तिथि समाप्त - नवम्बर 06, 2023 को 03:18 ए एम बजे

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article