देश

बीच हवा में इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी; लंदन से दिल्ली आ रहा था विमान, वापस हीथ्रो लौटा

दिल्ली जा रहा इंडिगो का ड्रीमलाइनर विमान तकनीकी खराबी के कारण बुधवार तड़के लंदन हीथ्रो लौट आया। इस घटना पर इंडिगो की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Image

बीच हवा में विमान में आई तकनीकी खराबी। (Representative Image)

Photo : iStock

लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान 6E4 में बुधवार तड़के तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। जिसके बाद विमान को वापस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट लौटना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 ने इस बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर करीब एक घंटे तक हवा में रहा जिसके बाद उसे वापस लौटना पड़ा।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, विमान ने बुधवार को भारतीय समयानुसार करीब 12:40 बजे लंदन से उड़ान भरी थी। करीब एक घंटे बाद यह वापस हीथ्रो की ओर मुड़ गया और लगभग 2 बजे विमान ने लैंडिग की।

बताया गया है कि विमान में तकनीकी समस्या सामने आई थी। हालांकि, खराबी किस सिस्टम में थी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कुछ एविएशन रिपोर्ट्स में विमान द्वारा सामान्य आपात स्थिति के लिए 7700 ट्रांसपोंडर कोड इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी गई है, लेकिन घटना की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, जब यह वाकया हुआ उस वक्त विमान में कितने यात्री सवार थे,इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। साथ ही इंडिगो की ओर से भी अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फ्लाइट 6E4 का संचालन बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर से किया जा रहा था। फ्लाइट ट्रैकिंग रिकॉर्ड में 22 सितंबर की इस उड़ान को लंदन से दिल्ली के लिए रवाना होने के बाद डायवर्टेड दर्ज किया गया है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article