टीवी मसाला

Mahhi Vij 5 Controversy: इन 5 विवादों के चक्कर से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Mahhi Vij, करीबी दोस्त संग रहा अफेयर?

Mahhi Vij 5 Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज का गेम लोगों को पसंद आ रहा है और इसी बीच माही के विवाद भी लोगों के बीच चर्चा में आ गए। आइए आपको पांच विवाद बताते हैं।

Image

Mahhi vij (photo credit- instagram)

Mahhi Vij 5 Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में माही विज (Mahhi Vij) कमाल का गेम खेल रही हैं। माही ने शो में अपनी दोस्ती और दुश्मनी दोनों दिखानी शुरू कर दिए हैं। माही की दोस्तों की लिस्ट में अरिश्फा खान, कुशल तंवर, उदिति, काजी तौकीर हैं और आम्रपाली दुबे से माही का 36 का आंकड़ा है। दर्शक माही के गेम को पसंद कर कर रहे हैं। बिग बॉस में आने के साथ ही माही विज के विवाद भी एक बार फिर सामने आ गए हैं। माही विज अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं और इस वजह से वह कई बार विवादों में भी रही हैं। आइए आपको उनके पांच विवाद बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बेटी रीति के गेम पर बोले Manoj Tiwari, जताई नाराजगी? हाथ जोड़कर बोले- 'डर-डरकर देखता हूं'

    माही विज और जय भानुशाली का तलाक

    माही विज और जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल रहे हैं। दोनों ने साल 2011 में शादी की, लेकिन अचानक ही साल 2026 में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया। माही और जय अपनी बेटी तारा के लिए दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं। माही बिग बॉस में हैं तो बेटी तारा को जय संभाल रहे हैं। जय माही का सपोर्ट भी कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: लालबागचा राजा के दर्शन पहुंचे Sanjay Dutt ने पत्नी मान्यता को भीड़ से बचाया, बप्पा के सामने भरा मांग में सिंदूर

      माही विज का दोस्त नदीम संग रिश्ता

      जय भानुशाली से अलग होने के बाद माही विज का नाम नदीम संग जुड़ा। इस वजह से माही विज काफी ट्रोल भी हुईं। हालांकि, माही ने मजबूती से ट्रोलिंग का सामना किया और क्लियर किया कि नदीम उनके लिए गॉडफादर की तरह हैं और उनके करीबी दोस्त हैं।

      माही विज और सना मकबूल की दोस्ती-विवाद

      माही विज और सना मकबूल की दोस्ती काफी गहरी और पॉपुलर रही है, लेकिन अचानक ही दोनों ने साल 2026 के सिंतबर महीने में इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, जब माही बिग बॉस में गईं तो सना ने कई सारे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए। फैंस के अंदाजा लगाया कि ये सब माही के लिए है।

      माही विज ने गोद लिए थे दो बच्चे

      माही विज और जय भानुशाली की बेटी का नाम तारा है, लेकिन कपल ने अपने घर काम करने वाली महिला के दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। माही अक्सर खुशी और राजवीर की परवरिश की वजह से ट्रोल हुई हैं। माही पर आरोप लगा है कि वह दोनों के साथ भेदभाव करती हैं।

      बिग बॉस 20 को कहा डिवॉर्सी सीजन

      माही विज बिग बॉस 20 में आकर भी विवादों में रहीं। माही ने बिग बॉस 20 के सीजन को डिवॉर्सी सीजन कहा था और इस वजह से उन्हें सलमान खान के गुस्सा का शिकार होना पड़ा था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article