अध्यात्म

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन एक रुपये सिक्‍के का यह उपाय बेहद चमत्कारी, बरसती है गणेश जी की कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2023, 06:11 AM IST

Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है। इस दिन आप कुछ आसान उपाय कर भगवान गणेश को प्रसन्‍न कर सकते हैं। ज्‍योतिष शास्‍त्र में बुध को मजबूत बनाने और जीवन में सुख समृद्धि लाने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से कारोबार व करियर में तरक्की के नए रास्‍ते खुद जाते हैं।

Image

बुधवार के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार के दिन करें एक रुपये के सिक्के से उपाय
  • गणपति बप्पा की करें आराधना
  • कारोबार व करियर में मिलेगी तरक्की

Budhwar Ke Upay: हिन्‍दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। बुधवार का दिन गणपति बप्पा को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर हो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बुधवार के दिन भगवान गणेश का नाम लेकर शुरू किए सभी कार्यों में सफलता मिलती है। बुधवार को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय व्यक्ति को जीवन में आने वाले संकटों से बचाने के साथ घर में सुख-समृद्धि भी लाते हैं। भगवान गणेश की कृपा से व्‍यक्ति को हर कार्य में लाभ मिलने लगता है और किसी भी प्रकार के भय व रोग आदि से भी जल्‍द छुटकारा मिल जाता है। आईये जाने हैं बुधवार के उपाय।

बुधवार के दिन करें ये उपाय

  • बुधवार के दिन एक रुपये के सिक्‍के से किया गया उपाय बहुत कारगार माना गया है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक रुपये का सिक्के पर सरसों का तेल लगा उसे को बुधवार के दिन शनि मंदिर में रख आएं। इससे भगवान गणेश प्रसन्‍न होते हैं और व्‍यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिलता है।
  • जो व्‍यक्ति अपने शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, वे एक पत्थर पर कोयले से अपने शत्रु का नाम लिख बुधवार के दिन बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को लगातार चार बुधवार करने से जातक को शत्रुओं से छुटकारा मिल जाएगा।
  • स्वस्थ, सुंदर और निरोगी काया पाने की चाहत रखने वाले लोग गेंहू की रोटी पर गुड़ डालकर बुधवार के दिन किसी नर भैंस को खिलाएं। इस उपाय को कुछ बुधवार तक करने से बीमारियां दूर होती हैं और निरोगी काया मिलती है।
  • कारोबार और नौकरी में आ रही बाधा व कठिनाइयों को दूर करने के लिए बुधवार के दिन सुबह स्नान कर आक या मदार के पौधे का रोली-चावल के साथ विधिपूर्वक पूजा करें। इससे नए व्यापार में आने वाली कठिनाइयां दूर होती हैं। इसके अलावा कार्यों में सफलता प्राप्‍त करने के लिए बुधवार के दिन सुबह स्नान कर नीम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना भी फलदायी रहता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article