Aaj Ka Love Rashifal- 10 February 2026 (आज का लव राशिफल): प्रेम अमर है। शाश्वत है। सत्य है। परिपक्व प्रेम वासनात्मक नहीं होता।वह आध्यात्मिक होता है। प्रेम के पुष्प मन से पल्लवित होते हैं,चन्द्रमा मन व प्रेम के सौंदर्य का कारक ग्रह है।यह दैहिक आकर्षण नहीं वरन मन का मिलन है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है। चन्द्रमा वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं।लव प्रेम नहीं होता।लव प्रेम का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन का शब्द हो सकता है। प्रेम वृहद है। गोपियों का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम आत्मा व परमात्मा का मिलन है।कृष्ण के किनारे नृत्य करती गोपियाँ भगवान पूर्ण ब्रम्ह कृष्ण के किनारे नाचती पुण्य आत्माएं कृष्ण के प्रेम में पूर्ण समर्पित हैं। कृष्ण पूर्णावतार हैं।उनके भक्त ऊधो भी हैं लेकिन उनको गोपिकाएं सिखाती हैं- ऊधो मन न भए दस बीस, एक हुतो सो गयो श्याम संग को अवराधे ईस।। मन तो हमारा एक है वह सिर्फ व सिर्फ श्याम संग है, यह प्रेम है।
प्रेम राशिफल फरवरी 10 फरवरी 2026-
मेष
चन्द्रमा अष्टम है। अष्टम कन्फ्यूज करता है। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है।चन्द्रमा प्रेम में सफलता व शुक्र रोमांटिक बिहैव देता है। चन्द्रमा व शुक्र लव लाइफ के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। कभी कभी प्रेम जीवन का पथ कंटकों भरा होता है। किसी सुंदर आयोजन में जाएंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
वृष
चन्द्रमा सप्तम है। शुक्र प्रेम कविताएं लिखवाता है। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह होकर काव्य सृजन देता है। केतु प्रेम में दूरियां दे सकता है लेकिन सप्तम चन्द्रमा शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव लव लाइफ को यादगार कर देगा। लव पार्टनर को डायमंड रिंग गिफ़्ट करें।
मिथुन
चन्द्रमा व शुक्र प्रेम की अभिव्यक्ति कराएगा। प्रेम की अभिव्यक्ति में सफलता मिलेगी ।खष्ठम भाव का चन्द्रमा बहुत बेहतर नहीं होता है। छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
कर्क
चन्द्रमा पँचम है। पँचम चन्द्रमा इमोशनल प्रेम देता है। खूबसूरत स्मृतियों को संजोकर रखें। गुरु का द्वादश गोचर मङ्गलमय है। शुक्र प्रेम को सफल करके इसकी परिणति विवाह में करेंगे।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेमी को गोल्डन रिंग उपहार में दे सकते हैं।
सिंह
चन्द्रमा चतुर्थ है।घर परिवार में असत्य बोलने से बचें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ को लेकर खुशी दे सकते है । सूर्य राशि स्वामी होकर खष्ठम है। रोमांटिक यात्रा हो सकती है।प्रेमी को सुखद जर्नी कराएं। असत्य मत बोलें। यात्रा करें।प्रेमी को गोल्ड की कोई भी वस्तु गिफ्ट करें।
कन्या
तृतीय चन्द्रमा व दशम गुरु प्रेम में सुंदर अविस्मरणीय पल देंगे। शुक्र लव लाइफ में अनुकूल रहकर कई सुखद पल दिलाएंगे। घूमने व स्वादिष्ट भोजन का सुख प्राप्त हो सकता है। लव पार्टनर को सिल्वर के आभूषण उपहार में दे सकते हैं। बुध वाणी में आकर्षण देता है।
तुला
चन्द्रमा द्वितीय व गुरु भाग्य भाव में है। इस राशि का स्वामी शुक्र वैभव व चन्द्रमा प्रेम में रोमांस व बुध गीत- संगीत का कारक ग्रह होकर मन को प्रेम की डोर में बांधे रखता है। यात्रा सम्भावित है। हर पल का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर मित्र बुध के साथ प्रेम विवाह के सपोर्ट में है। प्रेमी को खूबसूरत पेन व डायरी गिफ्ट करें।
वृश्चिक
चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सुंदर यात्रा को लेकर बहुत ही अच्छा दिन रहेगा। शुक्र व बुध का प्रभाव बहुत शुभ है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें।मीठी वाणी का प्रयोग करें। प्रेमी को सुंदर सिल्वर रिंग गिफ्ट करें।
धनु
शुक्र व बुध प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए शुभ है। राशि स्वामी गुरु सप्तम व चन्द्रमा व्यय भाव में होकर प्रेम जीवन को नव उत्कर्ष देगा। चन्द्रमा मन को चंचल बनाएगा। गुरु गोचर भी प्रेम बढ़ाता है। केतु शुभ है। प्रेमी को सुंदर पुष्प गिफ्ट दें।
मकर
शनि तृतीय व चन्द्रमा एकादश हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी। गुरु प्रेम में सफल करता है व उसकी परिणति विवाह में करवाता है। शुक्र शुभ है। आप लोग मिलकर अपने अपने घर पर विवाह की बात कर सकते हैं। प्रेमी को सुंदर पेंटिंग गिफ्ट करें।
कुंभ
चन्द्रमा व शुक्र लव लाइफ के लिए शुभ हैं।प्रेम जीवन को लेकर आज का दिन बहुत अच्छा नहीं होगा। प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करे। बुध व शुक्र संगीत का सानन्द देता है। भक्ति व प्रेम में संगीत आवश्यक है। प्रेम की परिपूर्णता को प्राप्त करके जल्द विवाह में सफल हो जाएगा। चन्द्रमा मन को सुंदर बनाएंगे।
मीन
गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं। चन्द्रमा नवम हैं। भाग्य भाव का चन्द्रमा भाग्य वृद्धि देता है। जो युवा किसी से प्रेम करते हैं बुध उनको प्रेम की अभिव्यक्ति देगा। प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। सुंदर यात्रा का संयोग है।
