Aaj Suraj Kab niklega 20 March 2026 (नवरात्रि के दूसरे दिन सूर्योदय का समय): हिंदू पंचांग के अनुसार हर दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ मानी जाती है। 20 मार्च 2026 शुक्रवार का दिन भी आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप की पूजा की जाती है और व्रत-उपवास रखने वाले भक्त सूर्योदय के समय से ही अपनी दिनचर्या और पूजा की शुरुआत करते हैं। आइए जानते हैं आज सूरज कब निकलेगा और क्या है पूजा का शुभ समय।
सुबह का समय प्रकृति का सबसे शांत और सकारात्मक पल माना जाता है। जैसे ही सूरज की पहली किरण धरती पर पड़ती है, वातावरण में नई ऊर्जा का संचार होता है। नवरात्रि के इन पावन दिनों में सूर्योदय का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसी समय से व्रत, ध्यान और पूजा-पाठ की शुरुआत की जाती है। आइए जानते हैं आज सूरज कब निकलेगा। शहरों के अनुसार जानें सूर्योदय का टाइम।
आज सूर्योदय कब होगा (20 मार्च 2026)
आज 20 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सूर्योदय सुबह लगभग 6:26 बजे होगा। हालांकि स्थान के अनुसार इसमें कुछ मिनट का अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में सूर्योदय का टाइम...
आज 20 मार्च 2026 का सूर्योदय का समय शहरों के अनुसार
- दिल्ली – सुबह 6:25 बजे
- मुंबई – सुबह 6:40 बजे
- कोलकाता – सुबह 5:43 बजे
- चेन्नई – सुबह 6:09 बजे
- बेंगलुरु – सुबह 6:20 बजे
- हैदराबाद – सुबह 6:17 बजे
- अहमदाबाद – सुबह 6:37 बजे
- जयपुर – सुबह 6:32 बजे
- लखनऊ – सुबह 6:13 बजे
- पटना – सुबह 5:57 बजे
- भोपाल – सुबह 6:24 बजे
- चंडीगढ़ – सुबह 6:25 बजे
- अमृतसर – सुबह 6:29 बजे
- पुणे – सुबह 6:38 बजे
- वाराणसी – सुबह 6:01 बजे
- इंदौर – सुबह 6:27 बजे
- नागपुर – सुबह 6:11 बजे
- सूरत – सुबह 6:39 बजे
- कानपुर – सुबह 6:11 बजे
- रांची – सुबह 5:51 बजे
- गुवाहाटी – सुबह 5:19 बजे
- देहरादून – सुबह 6:19 बजे
- शिमला – सुबह 6:22 बजे
- श्रीनगर – सुबह 6:30 बजे
- तिरुवनंतपुरम – सुबह 6:19 बजे
आज दिन कितने बजे से निकलेगा (20 मार्च 2026)
आज दिन की शुरुआत यानी सूर्योदय दिल्ली-एनसीआर में सुबह 6:26 बजे से मानी जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी समय से शुभ कार्यों और पूजा-पाठ की शुरुआत करना उत्तम माना जाता है।
आज नवरात्रि दूसरे दिन का पूजन टाइम क्या है?
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने का विधान है। इस दिन साधना, संयम और तप का विशेष महत्व होता है। इससे व्यक्ति को आत्मबल, धैर्य और सफलता की प्राप्ति होती है। 20 मार्च 2026 को नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा के लिए सबसे शुभ समय सुबह सूर्योदय के बाद का है। सुबह पूजा का शुभ समय 6:30 बजे से 8:00 बजे तक (लगभग) है। इसके बाद दोपहर 12:05 PM से 12:53 PM (अभिजीत मुहूर्त) भी पूजन के लिए उत्तम माना जाता है।
