बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रिलीज होती हैं, जो अपनी किस्मत के बल पर चलती हैं। शुरुआत में भले ही इन्हें मनमाफिक ऑडियंस ना मिले लेकिन कुछ दिनों के बाद ये अपनी ऑडियंस जुटा ही लेती हैं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी ही फिल्म धमाल मचा रही है, जिसे शुरुआती 2 हफ्तों तक तो किसी ने ढंग का रिस्पॉन्स नहीं दिया लेकिन उसके बाद इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के मशहूर नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की, जिसने सिनेमाघरों में चौथे हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। इन चार हफ्तों में हनुमान अंश ने 40 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "तो यश से डर क्यों रहे हो...", Toxic एक्टर की मां ने Allu Arjun के पिता पर साधा निशाना, दिया करारा जवाब
24वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी कमाई
7 अगस्त 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश ने मात्र 10 लाख रुपये के साथ शुरुआत की थी लेकिन 24वां दिन आते-आते इसने सबको चौंका दिया है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म हनुमान अंश की कुल कमाई 40.13 करोड़ रुपये हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि ये फिल्म केवल देश में ही अच्छी कमाई कर रही है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: सेंसर बोर्ड ने लगाए कई सारे कट्स, मिला 'A' सर्टिफिकेट
Hanuman Ansh को केस स्टडी बता रहे हैं ट्रेड पंडित
ट्रेड पंडितों की मानें तो नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश जिस तरह से ग्रोथ दर्ज करा रही है, उसे देखकर ट्रेड पंडित भी हैरान हैं। बिना प्रमोशन के रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। ट्रेड पंडितों का कहना है कि जिस तरह से इस फिल्म ने ऑडियंस को खींचा है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि बॉलीवुड को मार्केटिंग के रूल्स दोबारा लिखने की जरूरत है।
