अध्यात्म

आज क्या है 28 अप्रैल 2026, आज एकादशी कितने बजे तक है, आज प्रदोष व्रत है क्या, आज हनुमान जी का दिन है क्या

aaj kya hai 28 april 2026: आज मंगलवार का दिन है। आज भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आज हनुमान पूजा होगी। आगे देखें कि आज एकादशी कितने बजे तक है रहेगी। आज परशुराम द्वादशी का शुभ संयोग है।

Image

आज क्या है 28 अप्रैल 2026 को, एकादशी व्रत का पारण कब होगा

aaj kya hai 28 april 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार 28 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज एक साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें भौम शुक्ल प्रदोष व्रत, परशुराम द्वादशी और मोहिनी एकादशी (Ekadashi) का पारण शामिल है। खास बात यह है कि आज मंगलवार भी है, जो भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। ऐसे में यह दिन भक्ति, साधना और शुभ कार्यों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।

आज 28 अप्रैल 2026 को एकादशी कब तक है

27 अप्रैल 2026 को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा गया था, जिसका पारण आज यानी 28 अप्रैल को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 05:43 बजे से 08:21 बजे तक है। इस समय के भीतर व्रत खोलना अत्यंत आवश्यक माना जाता है।

ध्यान रहे कि द्वादशी तिथि का समापन शाम 06:51 बजे होगा, इसलिए पारण समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सही समय पर पारण करने से ही व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

आज 28 अप्रैल 2026 को भौम प्रदोष व्रत का शुभ संयोग

आज त्रयोदशी तिथि के साथ भौम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो उसे ‘भौम प्रदोष’ कहा जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और मान्यता है कि इस दिन शिवजी की पूजा करने से सभी प्रकार के दोष दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 06:54 बजे से रात 09:04 बजे तक रहेगा। इस दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित कर विधिपूर्वक पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। त्रयोदशी तिथि का आरंभ 28 अप्रैल को शाम 06:51 बजे से होगा और इसका समापन 29 अप्रैल को शाम 07:51 बजे होगा।

आज 28 अप्रैल 2026 को हनुमान भक्ति का दिन

आज मंगलवार होने के कारण यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए भी विशेष है। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से भय, संकट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। भक्त इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड का पाठ और सिंदूर अर्पण करते हैं।

भौम प्रदोष और मंगलवार का यह संयोग शिव और हनुमान दोनों की कृपा पाने का उत्तम अवसर माना जा रहा है। कई लोग आज व्रत रखकर शाम के समय हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।

आज 28 अप्रैल 2026 को परशुराम द्वादशी

आज परशुराम द्वादशी भी मनाई जा रही है। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी को समर्पित यह दिन धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विष्णु पूजा, दान और व्रत करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है।

आज 28 अप्रैल 2026 का दिन क्यों खास है

28 अप्रैल 2026 को एक ही दिन में शिव पूजा (प्रदोष व्रत), विष्णु पूजा (एकादशी पारण और परशुराम द्वादशी) और हनुमान भक्ति का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दिन साधना, व्रत और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। जो लोग आज श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें विशेष आध्यात्मिक लाभ मिलने की मान्यता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article