अध्यात्म

आज क्या है 13 जून 2026 को, क्या आज अधिकमास की मासिक शिवरात्रि है, जानें आज कौन सी तिथि है

Aaj kya hai 13 June 2026: आज 13 जून 2026 को अधिकमास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और आज शाम से ही चतुर्दशी तिथि लगेगी। जानें आज कौन सा व्रत है और क्या आज मासिक शिवरात्रि है।

Image

आज क्या है, क्या आज मासिक शिवरात्रि है

Aaj kya hai 13 June 2026: आज 13 जून 2026 को अधिकमास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और आज शाम से ही चतुर्दशी तिथि भी लगेगी। हर महीने मासिक शिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह पर्व विशेष रूप से आध्यात्मिक साधना, उपासना और व्रत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक तथा भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं। आइए जानते हैं अधिकमास की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) कब है और ये त्योहार कब मनाया जाएगा।

अधिकमास शिवरात्रि 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 13 जून 2026, शनिवार को शाम 4:07 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 12:19 बजे समाप्त होगी। इसी चतुर्दशी तिथि में अधिकमास शिवरात्रि का व्रत और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। क्योंकि शिवरात्रि का पूजन रात्रि के आधार पर किया जाता है, इसलिए आज 13 जून को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।

आज 13 जून को कौन सी तिथि है

आज 13 जून 2026, शनिवार को वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके बाद शाम 4:07 बजे से चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। माह की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इसी तिथि में अधिकमास शिवरात्रि का व्रत और विशेष शिव पूजा की जाएगी। श्रद्धालु इस अवसर पर व्रत, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और शिव मंत्रों के जप से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

आज 13 जून को मासिक शिवरात्रि के मुहूर्त

अधिकमास शिवरात्रि 2026 पर भगवान शिव की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त 14 जून की मध्यरात्रि 12:01 बजे से 12:41 बजे तक रहेगा, जिसे शिव आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं 13 जून को ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:02 बजे से 4:43 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त 11:53 बजे से 12:49 बजे तक रहेगा। हालांकि शिव पूजा के लिए किसी विशेष मुहूर्त की अनिवार्यता नहीं मानी गई है, क्योंकि भगवान शिव स्वयं महाकाल हैं। श्रद्धालु अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार दिन या रात्रि किसी भी समय शिवलिंग का अभिषेक और पूजा कर सकते हैं।

आज 13 जून को शिववास कहां होगा

आज अधिकमास शिवरात्रि 2026 पर शिववास का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार 13 जून को शाम 4:07 बजे तक भगवान शिव का वास भोजन में रहेगा, जो शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इसके बाद शिववास श्मशान में होगा। शिव पूजा और जलाभिषेक के लिए दोनों ही समय श्रद्धा और भक्ति का विशेष महत्व है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article