Aaj ka rashifal 13 June 2026: आज शनिवार का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और कर्मप्रधानता का विशेष संदेश लेकर आया है। सूर्य वृषभ राशि में, गुरु कर्क राशि में तथा शनि मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं चंद्रमा और मंगल की युति मेष राशि में बन रही है, जो आत्मबल, साहस, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति को बढ़ाने वाली मानी जाती है। आज सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का सात बार जप, पीपल को जल अर्पित करना और सायंकाल दीपदान करना अत्यंत शुभ रहेगा। ब्रह्ममुहूर्त में गायत्री मंत्र और श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल (Daily Horoscope)।
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा और मंगल का योग आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन थोड़ा असमंजस में रह सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का राशिफल
सूर्य आपकी राशि में स्थित होकर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। गुरु का प्रभाव नए अवसर दिला सकता है। व्यापारियों को नई डील में सफलता मिल सकती है। धन आगमन के संकेत हैं और नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना बन रही है। आपकी वाणी आज लोगों को प्रभावित करेगी।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ के साथ नए कार्यों की शुरुआत का अवसर मिल सकता है। व्यापार में उन्नति होगी और नौकरी से जुड़े बड़े निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का राशिफल
गुरु आपकी राशि में स्थित होकर विशेष शुभ फल दे रहे हैं। करियर में उन्नति और प्रमोशन की संभावना है। बैंकिंग, आईटी और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का राशिफल
सूर्य और गुरु का शुभ प्रभाव कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी तथा प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि का राशिफल
गुरु का प्रभाव व्यापार में आशातीत लाभ दे सकता है। नौकरी में प्रमोशन के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ भी संभव है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का राशिफल
गुरु कर्मभाव को मजबूत कर रहे हैं, जिससे नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का राशिफल
आज का दिन छात्रों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का राशिफल
चंद्रमा और मंगल का प्रभाव करियर में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। नौकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।
उपाय: शीतल जल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का राशिफल
शनि का शुभ प्रभाव आपको परिश्रम का अच्छा फल दिलाएगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे और परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। आंखों से जुड़ी समस्या होने पर सावधानी बरतें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का राशिफल
व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को करियर के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। यात्रा लाभदायक साबित होगी।
उपाय: पीले वस्त्र और फल का दान करें, शमी का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। नई व्यापारिक डील सफल हो सकती है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषशास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
