Aaj Ka Shubh Rang (आज का शुभ रंग) 13 may 2026 : 13 मई 2026, बुधवार के दिन ग्रहों की स्थिति काफी खास बनी हुई है। चंद्रमा मीन राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं शुक्र वृषभ राशि और गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। आज कुछ रंग आपके आत्मविश्वास, भाग्य, करियर और रिश्तों पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं। अगर आप इंटरव्यू, बिजनेस मीटिंग, यात्रा या किसी जरूरी काम के लिए जा रहे हैं तो अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग पहनना लाभकारी रह सकता है।
मेष राशि
आज मेष राशि वालों के लिए लाल और पीला रंग बेहद शुभ रहेगा। लाल रंग आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाएगा। वहीं पीला रंग नौकरी और सरकारी कार्यों में सफलता दिला सकता है। बिजनेस मीटिंग में इन रंगों का उपयोग फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज हरा और नीला रंग लकी रहेगा। हरा रंग मानसिक शांति देगा और आर्थिक मामलों में स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा। नीला रंग रिश्तों में संतुलन बनाए रखेगा।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि वालों के लिए हरा और नीला रंग शुभ रहेगा। ऑफिस, इंटरव्यू या बिजनेस से जुड़े कामों में ये रंग फायदा दे सकते हैं। हरा रंग कम्युनिकेशन मजबूत करेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज लाल और नारंगी रंग अच्छे परिणाम दे सकते हैं। नारंगी रंग पॉजिटिविटी बढ़ाएगा, जबकि लाल रंग आत्मबल मजबूत करेगा। नौकरी और करियर से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि
आज सिंह राशि वालों के लिए पीला और सफेद रंग शुभ रहेगा। पीला रंग भाग्य मजबूत करेगा। वहीं सफेद रंग मन को शांत रखेगा और फैसले लेने में मदद करेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज हरा और नीला रंग अच्छा रहेगा। ये रंग तनाव कम करने और काम में फोकस बनाए रखने में मदद करेंगे। ऑफिस में इन रंगों का उपयोग लाभ दे सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। नई बिजनेस डील, यात्रा और रिश्तों के मामलों में ये रंग पॉजिटिव असर दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल और नारंगी रंग लाभकारी रहेगा। ये रंग ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। बिजनेस और करियर में प्रोग्रेस मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा। पीला रंग भाग्य का साथ देगा और नारंगी रंग मानसिक ऊर्जा बढ़ाएगा। स्टूडेंट्स के लिए भी ये रंग अच्छे रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग आर्थिक मामलों और करियर में स्थिरता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
कुम्भ राशि
आज कुम्भ राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग लकी रहेगा। जॉब और बिजनेस से जुड़े लोगों को इन रंगों से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज लाल और हरा रंग शुभ रहेगा। लाल रंग आत्मविश्वास बढ़ाएगा और हरा रंग मानसिक संतुलन बनाए रखेगा। आज करियर और रिश्तों में अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
