Aaj Ka Rashifal (8 May 2026) आज का राशिफल : आज चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि, मंगल मीन, सूर्य मेष, शुक्र वृष, गुरु मिथुन व केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का चतुर्थ चरण है। सूर्य की राशि में केतु आध्यात्मिक उन्नयन का मार्ग तय करते हैं। बारहवां केतु मोक्ष देता है। विष्णु उपासना करें। राम व कृष्ण नाम का जप करें। नाम जप से बड़ा कुछ भी नहीं है। कलयुग में भक्ति मार्ग बहुत ही सरल व सहज है। हरि नाम संकीर्तन व दान का महात्म्य सर्वाधिक है।
जब प्रारब्ध कभी बेवजह निराश कर दे, आप किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाएं, तो सीधे भगवान के नाम का आलम्ब लें। अन्न दान करें। अपने ज्ञान का दान करें। जो प्रतिभा आप ईश्वर से उपहार स्वरूप प्राप्त किए हैं, वह अन्य शिष्यों को देना, यही ज्ञान क्रम के जीवंत रहने की प्रक्रिया है। शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें। सुगंधित इत्र व गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराएं। गाय को रोटी व गुड़ दें। दान-पुण्य का क्रम अनवरत चलता रहे।
1. मेष
चन्द्रमा दशम व गुरु तृतीय गोचर में हैं। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब से जुड़े लोग काम पर ज्यादा समय दें। सूर्य इसी राशि में व शुक्र द्वितीय गोचर में है। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत लाभ देगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। किसी भी मंदिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: लाल व नारंगी।
शुभ अंक: 01 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
2. वृष
जॉब में प्रोग्रेस है। मित्रों संग धार्मिक यात्रा की संभावना है। राशि स्वामी चन्द्रमा भाग्य भाव में है। गुरु द्वितीय व शनि-मंगल एकादश हैं। किसी सिद्ध संत के सानिध्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शुक्र इसी राशि में हैं। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। न्यू बिजनेस डील के बाद आप विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने में लगे रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग सफल रहेंगे।
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें व उन्हें लाल सिंदूर अर्पित करें। गुड़ व गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला।
शुभ अंक: 04 व 07।
भाग्य प्रतिशत: 75%
3. मिथुन
अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु सफलता देंगे। बुध व शुक्र बिजनेस में पेंडिंग कार्य पूर्ण करेंगे। जॉब में डिस्टर्बेंस को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। ज्यादा इमोशनल होने से बचें। बैंकिंग व रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
आज का उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग: हरा व नीला।
शुभ अंक: 05 व 07।
भाग्य प्रतिशत: 75%
4. कर्क
अब बिजनेस में मनचाही सफलता मिल रही है। सप्तम चन्द्रमा व द्वितीय केतु शुभ हैं। शनि व मंगल का नवम गोचर मंगलमय है। शुक्र व चन्द्रमा छात्रों को बेहतर परिणाम देंगे। कोई नया बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। उदर रोग की संभावना है।
आज का उपाय: शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। सात अन्न का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी।
शुभ अंक: 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 60%
5. सिंह
षष्ठम चन्द्रमा व इस राशि के केतु शुभ फल दे रहे हैं। जॉब प्रमोशन को लेकर तनाव हो सकता है। भयमुक्त रहें। डर से समस्या का समाधान नहीं होता। सूर्योपासना बढ़ाएं। स्टूडेंट्स समय का सही उपयोग करें। अष्टम मंगल गोचर अनुकूल है। बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
आज का उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी।
शुभ अंक: 05 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 65%
6. कन्या
चन्द्रमा पंचम गोचर में हैं। केतु व्यय भाव में हैं। गुरु दशम व मंगल-शनि सप्तम भाव में हैं। जॉब को गंभीरता व मेहनत से करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। बिजनेस में बड़ा लाभ संभावित है। मिथुन के गुरु व वृष के शुक्र आकस्मिक धन लाभ दे सकते हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
आज का उपाय: मूंग व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग: पीला व सफेद।
शुभ अंक: 06 व 07।
भाग्य प्रतिशत: 75%
7. तुला
अष्टम शुक्र व सप्तम सूर्य शुभ हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। गुरु मिथुन व शनि-मंगल मीन में हैं। स्वास्थ्य कई दिनों से परेशान कर सकता है। खान-पान में नियंत्रण जरूरी है। लव लाइफ सुंदर रहेगी। चापलूस मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
आज का उपाय: सूर्य उपासना करें। सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व हरा।
शुभ अंक: 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 75%
8. वृश्चिक
षष्ठम सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देंगे। गुरु अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। धन लाभ होगा। प्रगति की बाधाएं दूर होंगी। पंचम शनि करियर में सपोर्ट करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बीपी के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का उपाय: माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व प्रतिमा की एक परिक्रमा करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
शुभ अंक: 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 75%
9. धनु
मंगल व शनि इसी राशि से चतुर्थ भाव में तथा सूर्य पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब चेंज के लिए डिसीजन मेकिंग पावर को और बेहतर करें। हेल्थ को लेकर डिस्टर्ब रह सकते हैं। युवा लव लाइफ में बैलेंस बनाकर चलें। फैमिली ज्यादा इम्पोर्टेंट है। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। लव लाइफ की खूबसूरत जर्नी आपको आनंद देगी। सप्तम गुरु अचानक बड़ा लाभ दे सकते हैं।
आज का उपाय: चने की दाल का दान करें। भैरव उपासना करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी।
शुभ अंक: 05 व 07।
भाग्य प्रतिशत: 65%
10. मकर
राशि स्वामी शनि-मंगल तृतीय भाव में तथा चन्द्रमा इसी राशि में है। करियर की प्रोग्रेस के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। ज्ञान व सीखने की सतत प्रक्रिया बनाए रखें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मंगल रियल एस्टेट बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ में शुक्र सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला व आसमानी।
शुभ अंक: 05 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 75%
11. कुम्भ
चन्द्रमा व्यय भाव में है। राशि स्वामी शनि व मंगल द्वितीय गोचर में होकर जॉब व बिजनेस में सफलता देंगे। छात्र अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। जॉब में कार्यों की अधिकता परेशानी दे सकती है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
आज का उपाय: शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला व हरा।
शुभ अंक: 05 व 06।
भाग्य प्रतिशत: 75%
12. मीन
एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। केतु षष्ठम भाव में बहुत शुभ नहीं होते हैं। राहु अनायास धन व्यय करवा सकता है। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय को सही दिशा देंगे। बढ़ते कार्यों का तनाव न लें। प्रेम जीवन में सत्य बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगा, लेकिन शनि व चन्द्रमा मानसिक चिंता दे सकते हैं।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत: 75%
