अध्यात्म

7 November 2023: मेष,मिथुन, कर्क वालों को मिल सकता है बिजनेस में लाभ, जानिए सभी राशियों का क्या हाल

7 November 2023 In Hindi: ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों की लव लाइफ सही चलेगी। मीन वाले काम को लकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

7 November 2023 In Hindi: राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन मेष वालों के लिए शुभ रहेगा। वहीं वृष वालों को बिजनेस में सफलता मिलती है। सिंह राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। धनु वाले अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। तुला वालों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। वहीं मीन राशि के जातक काम को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Mesh

Mesh

मेष

जॉब को लेकर अत्यंत बिजी रहेंगे। बिजनेस में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार सहित सायंकाल किसी नजदीक के धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व नारंगी ।

शुभ अंक--02 व 09

Vrishbha

Vrishbha

वृष

आज का दिन बिजनेस में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी मित्र से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान हितकर है।

शुभ अंक --03 व 07

Mithun

Mithun

मिथुन

आज का दिन स्टूडेंट्स लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। शुभ यात्रा संभावित है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय--श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ व अन्न -गुड़ दान करें।

शुभ अंक --01 व 09।

शुभ रंग --हरा व आसमानी

kark

kark

कर्क

आज का दिवस मङ्गलमय है। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय ---श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

Singh

Singh

सिंह

छात्र करियर में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में बड़े भाई का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ व स्टडी को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा व टाइम मैनेजनेन्ट का सही उपयोग करें। अध्ययन की दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।

शुभ अंक --01 व 09 ।

शुभ रंग -पीला व सफेद

Kanya

Kanya

कन्या

इकोनॉमिकल पोजिशन बेहतर रहेगी। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट मिलने के चांसेज हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक--05 व 07

tula

tula

तुला

रुके धन प्राप्ति संभावित है। बिजनेस में प्रगति संभावित है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। उदर विकार हो सकता है।

आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करके ही बाहर निकलें।

शुभ रंग--नीला व आसमानी।

शुभ अंक ----07 व 08

Vrishchik

Vrishchik

वृश्चिक

परिवार में प्रसन्ता का वातावरण होगा व कुछ रिश्तेदारों के मिलने से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग--लाल व बैगनी।

शुभ अंक-02 व 09

dhanu

dhanu

धनु

आप निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। जॉब को बेहतर करें। निरन्तर प्रोमोशन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर भी उत्साहित रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी ।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। इस कार्य को करने कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 02

makar

makar

मकर

जॉब में किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर तनाव रहेगा। छात्र अपने स्टडी प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से अध्ययन करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।

आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -03 व 08

Kumbh

Kumbh

कुम्भ

जॉब में आशातीत सफलता है। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को प्राप्त करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने उद्देश्य को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें । तिल का दान करें।

Meen

Meen

मीन

जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके कनिष्ठ अधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने निकलें।लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व अनार का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article