अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी कृपा, होगा बड़ा फायदा

Aaj Ka Rashifal (5 May 2026) आज का राशिफल : आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल और एकदंत संकष्टी चतुर्थी है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए राशिफल से जानते हैं।

Image

5 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (5 May 2026) आज का राशिफल : ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और दोपहर 12:55 बजे के बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य-बुध मेष राशि में, शनि और मंगल मीन राशि में, गुरु मिथुन में और शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगलवार का दिन होने से भगवान गणेश और हनुमान जी की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। इसके साथ ही आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल और एकदंत संकष्टी चतुर्थी है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का 05 मई का राशिफल

12:55 बजे के बाद चन्द्रमा का नवम भाव में गोचर भाग्य को मजबूत करेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आईटी, बैंकिंग और टीचिंग से जुड़े लोगों को प्रोमोशन के संकेत मिल सकते हैं। त्वचा से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

उपाय: सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का 05 मई का राशिफल

अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। जॉब में आप किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है, इसलिए संयम रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला, सफेद

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में आकर व्यवसाय और पार्टनरशिप में लाभ देगा। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। नौकरी बदलने का अच्छा मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, चने की दाल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा छठे भाव में आने से स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन भी मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, गुड़ और अनार का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा पंचम भाव में आकर शिक्षा और प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम देगा। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में नई डील मिलने के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, तिल और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: पीला, हरा

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में आकर परिवार में सुख और शांति देगा। नौकरी और बिजनेस में उन्नति होगी। विदेश जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, शिवलिंग पर जल अर्पित करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

शुभ अंक: 01, 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में आकर आत्मविश्वास बढ़ाएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा सोचने से बचें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, लाल वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: लाल, आसमानी

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा दूसरे भाव में आकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। पुराने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा आपकी राशि में आकर आत्मविश्वास बढ़ाएगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: सूर्योपासना करें, मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, लाल

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा बारहवें भाव में आकर खर्च बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में सावधानी बरतें। नौकरी में स्थिति बेहतर रहेगी और प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, तिल और गुड़ का दान करें, सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी, बैंगनी

शुभ अंक: 05, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा एकादश भाव में आकर लाभ देगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में संतुलन बनाए रखें और छात्रों को मेहनत करनी होगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, आसमानी

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का 05 मई का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा दशम भाव में आकर करियर में सफलता देगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं और स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्च अधिक हो सकता है और प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, अनार और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article