भारी नुकसान उठा सकते हैं इन 5 राशियों के लोग, यम की उल्टी चाल देगी खराब प्रभाव

Pluto Retrograde 2026 : यम आगामी 6 मई को वक्री चाल चलने लगेंगे इससे कुछ राशि वालों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते इन राशि वालों को इस समय काफी संभलकर चलना होगा।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 4 2026, 21:28 IST
यम चलेंगे वक्री चाल01 / 05

यम चलेंगे वक्री चाल

Pluto Retrograde 2026 : 6 मई 2026 की शाम 5 बजकर 47 मिनट पर यम (प्लूटो) कुंभ राशि में रहते हुए वक्री चाल (retrograde) में आ जाएंगे। ज्योतिष में यम को गहरे बदलाव, छिपी चीजें, कर्मों का फल और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। जब यह वक्री होते हैं, तो जीवन में पुराने मुद्दे दोबारा सामने आते हैं, मानसिक दबाव बढ़ सकता है और कई बार अचानक रुकावटें भी देखने को मिलती हैं। इसका असर हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इसके साथ ही अशुभता को दूर करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

​वृषभ राशि (Taurus)​02 / 05

​वृषभ राशि (Taurus)​

वृषभ राशि के लिए यह समय करियर और सामाजिक छवि के लिहाज से सबसे ज्यादा मुश्किल साबित हो सकता है। ऑफिस में आपकी इमेज खराब होने का डर रहेगा या सीनियर्स के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। आपके काम को गलत समझा जा सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें और विवाद से दूरी बनाकर रखें। उपाय के तौर पर शुक्रवार को चावल या सफेद वस्त्र का दान करें और माता लक्ष्मी का ध्यान करें, इससे नकारात्मक प्रभाव कम होगा।

​सिंह राशि (Leo)​03 / 05

​सिंह राशि (Leo)​

सिंह राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और पार्टनरशिप में भारी उतार-चढ़ाव ला सकता है। लाइफ पार्टनर या बिजनेस पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और अहंकार के कारण विवाद गहरा सकता है। यह समय रिश्तों की परीक्षा ले सकता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। उपाय के रूप में रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और आदित्य मंत्र का जप करें, इससे संबंधों में सुधार आने लगेगा।

​वृश्चिक राशि (Scorpio)​04 / 05

​वृश्चिक राशि (Scorpio)​

वृश्चिक राशि के लिए यह वक्री चाल मानसिक और पारिवारिक स्तर पर सबसे ज्यादा असर डाल सकती है। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है और मन में बेचैनी बढ़ सकती है। पुराने इमोशनल मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे आप परेशान रह सकते हैं। इस दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। उपाय के तौर पर सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जप करें, इससे मन को शांति मिलेगी।

​कुंभ राशि (Aquarius)​05 / 05

​कुंभ राशि (Aquarius)​

कुंभ राशि के लिए यह समय सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यम आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं। आपकी सोच, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। लोग आपको गलत समझ सकते हैं और आपके काम में रुकावटें आ सकती हैं। यह समय आत्ममंथन और सावधानी का है। किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें। उपाय के रूप में रोज ध्यान करें और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!