Aaj Ka Rashifal : आज टॉप क्लास गुजरेगा इन 6 राशियों का दिन, बेहद शानदार रहेगी संकष्टी चतुर्थी, पढ़ें आज का राशिफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 5, 2026, 06:42 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 5 February 2026 दिन गुरुवार और संकष्टी चतुर्थी पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज संकष्टी चतुर्थी है और राशिफल के माध्यम से हम ये जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आज 5 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?
5 फरवरी 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 5 February 2026: आज 5 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसके साथ ही नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रात 10 बजकर 57 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। योग सुकर्मा पूरे दिन रहेगा। करण बव दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बालव लग जाएगा।
ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। सिंह में केतु और मिथुन में गुरु रहेंगे। इसके साथ ही मकर में सूर्य, शुक्र और मंगल आसीन रहेंगे। बुध कुंभ में राहु के साथ रहेंगे। मीन में शनि रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा कन्या राशि में हैं। गुरु मिथुन और शनि मीन राशि में हैं। करियर के प्रति समर्पित रहें। सफलता पाने में समय लगेगा, इसलिए धैर्य रखें। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। जल्दी प्रगति न होने पर चिंता न करें। युवा लव लाइफ में इमोशनल होने से बचें। यात्रा के लिए दिन महत्वपूर्ण है।
उपाय: सूर्य की उपासना करें और श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 3 बार पाठ करें
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पंचम भाव में हैं। आज स्टूडेंट्स के करियर में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस के सभी काम क्रमबद्ध तरीके से करें। परिवार में विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में तनाव दे सकता है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आप लगे रहेंगे।
उपाय: उड़द का दान करें और गाय को पालक खिलाएं
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। परिवार में कुछ नया कार्य होगा। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर प्रसन्नता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा अपने व्यस्त समय से भी प्रियजन के लिए समय निकालेंगे। ध्यान और योग मन की एकाग्रता बनाए रखेंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा तृतीय भाव में हैं। व्यवसाय में रुका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सफलता न मिलने पर भी धैर्य रखें। किसी नए अनुबंध से लाभ होगा। प्रेम में विश्वास बनाए रखें। दूर घूमने के लिए दिन शुभ है।
उपाय: गुड़ और उड़द का दान करें
शुभ रंग: सफेद, लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य छठे भाव में और चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। घर और परिवार के लिए शुभ और मंगलमय दिन है। आप ऊर्जावान, आत्मबल से भरे और क्रिएटिव रहेंगे। किसी भी प्रोजेक्ट को मेहनत से पूरा कर पाएंगे। मित्रों से सहायता मिलेगी। लव लाइफ में लांग ड्राइव पर जाएं। छात्रों को अपने समय और ऊर्जा का सही उपयोग करना चाहिए।
उपाय: अन्न का दान करें
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा इसी राशि में हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पद की जिम्मेदारी निभाने में मदद मिलेगी। शुक्र का गोचर सफलता दिलाएगा। अचानक धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। राजनेता सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा।
उपाय: गुड़ का दान करें
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। नौकरी में नया उत्तरदायित्व मिलेगा। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। यात्रा के दौरान रोमांच का अनुभव होगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: असत्य से बचें, मसूर और गुड़ का दान करें, पिता का आशीर्वाद लें
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा एकादश भाव में हैं। बिजनेसमैन संघर्ष के बाद सफल रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में खुशी रहेगी। आर्थिक समस्या हल होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र और श्री उक्त का पाठ करें
शुभ रंग: नारंगी, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
धनु राशि का आज का राशिफल
गुरु सप्तम और चंद्रमा दशम भाव में हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वित्तीय संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: घर में तुलसी को जल अर्पित करें और भगवान विष्णु को पत्ते चढ़ाएं, श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। छात्र अपने करियर को सही दिशा देंगे। सत्य के मार्ग पर चलें।
उपाय: माता गणेश जी की उपासना करें, श्री गणपति को दूर्वा अर्पित करें, तिल का दान करें
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा अष्टम और शनि द्वितीय भाव में हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। नए बिजनेस प्रोजेक्ट सही समय पर पूरे होंगे। अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
उपाय: भगवान शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी गुरु चतुर्थ हैं। चंद्रमा सप्तम भाव में रहकर बिजनेस डील को सकारात्मक दिशा देगा। नौकरी और व्यवसाय में खुश रहेंगे। सहयोगियों का योगदान लाभकारी रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें, माता-पिता का सम्मान करें, धार्मिक पुस्तक का दान करें
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।