अध्यात्म

आज का राशिफल, 31 January 2026: शनिवार के दिन किस राशि पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, किसे रहना है सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 31 January 2026 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज शनिवार के दिन आपका राशिफल क्या कहता है और आज आपको कौन-कौन से उपाय करने हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 31 जनवरी 2026 (pc: canva)

आज का राशिफल 31 January 2026 (शनिवार): माघ माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के दिन चन्द्रमा गुरु के साथ मिथुन राशि में हैं।आज शनि मीन राशि में हैं।शिव उपासना करें।शनि के पूर्व जन्म कृत कुछ संभावित प्रभाव को शुभ प्रभाव में रूपांतरण के लिए हनुमान जी की उपासना करें।हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।पीपल को जल दें। सायंकाल पीपल के तले दीपक जलाएं व उनकी 07 परिक्रमा करें।शनि से सम्बंधित द्रव्यों टिल व उड़द का दान करें।ग्रह जनित उपाय से बेहतर है उस ग्रह के इष्ट देवता की उपासना करें।शनि न्याय के कारक ग्रह हैं।जहां तक प्रयास हो किसी के साथ अन्याय मत करें।असत्य का साथ मत दें परिणाम चाहे जो हो।

दैनिक राशिफ़ल 31 जनवरी 2026 -

1मेष- इस राशि से तृतीय भाव के गुरु व चन्द्रमा बैंकिंग व रियल स्टेट फील्ड के जातको को सफल करेंगे।व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है।धार्मिक यात्रा की सम्भावना है।हेल्थ में लापरवाही से बचें।लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।।आज का उपाय -- जाँब में शुभता व सफलता के लिए माता दुर्गा जी की उपासना करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी ।भाग्य प्रतिशत-65%

2वृष- चन्द्रमा -गुरु तृतीय भाव में होकर मङ्गलमय फल देंगे।जाँब के लिए न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का दिवस है। शनि इसी भाव से एकादश में है। जाँब वर्क के प्रति सचेत रहें।अपनी हर बातें मित्रों में शेयर करने से बचें ।पारिवारिक विवाद हो सकता है।प्रेम जीवन सुखद होगा।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें।उड़द व गुड़ का दान हितकर है।भाग्य प्रतिशत-55%

3 मिथुन-गुरु व चन्द्रमा एकसाथ इसी राशि में गोचर कर रहे हैं।मैनेजमेंट ,आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है।स्वास्थ्य व यात्रा के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें।व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर अनुशासित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।। आज का उपाय--सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।बुध के द्रव्य मूंग का दान करें।शुभ रंग --बैगनी व हरा।भाग्य प्रतिशत-70%

4कर्क---सूर्य मकर,चन्द्रमा मिथुन व शनि मीन में है।गुरु व चन्द्रमा व्यय भाव में है। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए बेहतर दिन है। अभी व्यवसाय में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स अपने प्रयास को और बेहतर करें। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।हेल्थ सुख मध्यम रहेगी।आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।मसूर का दान करें।गाय को गुड़ खिलाएं।शुभ रंग --लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%

5सिंह- चन्द्रमा एकादश भाव में है।आज जाँब में उन्नति का दिवस है।कॅरियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। सूर्य के मीन गोचर का लाभ छात्रों को मिलेगा।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।

युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।।शुभ रंग -पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-55%

6कन्या-शनि अब मीन, गुरु व चन्द्रमा दशम भाव में हैं।आपका प्रयास रहता है कि प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें।जाँब में प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।बिजनेस में थोड़ी दिक्कत रहेगी।हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी।आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ व सात अन्न का दान करें।शुभ रंग --आसमानी व हरा। भाग्य प्रतिशत-70%

7तुला- नवम चन्द्रमा व मीन के शनि छात्रों को शिक्षा में प्रगति दे सकते है। गुरु इसी राशि से भाग्य भाव में है।आपकी वर्क शैली बहुत ही सुंदर रहेगी।प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।भावुकता से बचना होगा ,यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय --माता दुर्गा की उपासना करें।शुभ रंग-बैगनी व सफेद।भाग्य प्रतिशत-70%

8वृश्चिक-- शनि अब मीन में है।चन्द्रमा व गुरु अष्टम है।शुक्र व मङ्गल रियल स्टेट बिज़नेस को लेकर मन खुश करेंगे ।जाँब पोजिशन बेहतर होगी।स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मङ्गल लीवर या बीपी की प्रॉब्लम दे सकता है।आज का उपाय-माता दुर्गा जी की उपासना करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग--पीला व नारंगी ।भाग्य प्रतिशत-65%,

9 धनु- सप्तम चन्द्रमा - गुरु व्यवसाय में बहुत सफल करेंगे।राशि स्वामी गुरु जाँब को और बेहतर करेंगे व व्यवसाय में सफलता प्रदान करेंगे।लव लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे।हेल्थ बेहतर रहेगी आज का उपाय -किसी शिव मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं।इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-,70%

10मकर- गुरू व चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम गोचर में रहकर जाँब को लेकर बड़ा लाभ दे सकते हैं।बिजनेस वर्क को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें।जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।शुभ रंग --नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत-60%

11 कुम्भ- गुरु मिथुन ,शनि इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा पँचम गोचर करके छात्रों को सफलता दे सकते हैं। जाँब वर्क बहुत बेहतर होगा।व्यावसायिक समस्याओं को हल करेंगे।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें।जाँब वर्क खराब हो सकता है।लव लाइफ बेहतर रहेगी।। आज का उपाय --सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें व तिल तथा गुड़ का दान करें।शुभ रंग-आसमानी व हरा।भाग्य प्रतिशत-75%

12 मीन-चन्द्रमा व गुरु चतुर्थ भाव में रहकर जाँब व बिजनेस प्रोग्रेस में शुभ फल देंगे। टीचिंग ,बैंकिंग व आईटी जाँब में सफलता है ।जाँब प्रोमोशन की बात अब पॉज़िटिव दिशा में पहुँचेगी।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे । लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य सुख उत्तम है।आज का उपाय -माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें । गाय को केला व गुड़ खिलाएं।शुभ रंग -हरा व नीला ।भाग्य प्रतिशत-60%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article