Aaj Ka Rashifal (29 January 2026): आज इन 6 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, पढ़ें जया एकादशी के दिन का राशिफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 29, 2026, 06:19 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 29 January 2026 दिन गुरुवार और जया एकादशी के पावन दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और आज गुरुवार का दिन है। चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में और शनि गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं। एकादशी अत्यंत पावन मानी जाती है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
29 जनवरी 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 29 January 2026 : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसको जया या भैमी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी लग जाएगी। नक्षत्र रोहिणी सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा लग जाएगा। ऐसे ही योग इंद्र रात 8 बजकर 27 तक मौजूद रहेगा। इसके बाद वैधृति योग की शुरुआत हो जाएगी। करण विष्टि दोपहर 1 बजकर 55 तक रहेगा। इसके बाद बव लग जाएगा।
ग्रहों कि स्थिति में शाम 6 बजकर 30 तक चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, गुरु मिथुन राशि में पहले से ही मौजूद हैं, इससे गजकेसरी योग का निर्माण हो जाएगा। सिंह में केतु और कुंभ में मायावी राहु रहेंगे। मकर में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल की युति रहेगी। शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं और गुरु तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, इसलिए काम को टालने से बचें। समय पर काम करना बहुत जरूरी रहेगा। राहु के कारण विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय: श्री विष्णु जी की पूजा करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज का दिन नौकरी में नई उपलब्धियां दिला सकता है। ऑफिस में मानसिक तनाव से बचें। किसी करीबी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अनुकूल है। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। जॉब में पोस्ट परिवर्तन को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन भावुकता में बहने से बचें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे लाभ के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। बिजनेस में मेहनत का पूरा फल अभी न मिले, लेकिन भविष्य में परिणाम अच्छे रहेंगे। लव लाइफ में सकारात्मक मोड़ आएगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
बिजनेस में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को ध्यान और योग से लाभ होगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
उपाय: मन ही मन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा भाग्य भाव में हैं, जिससे नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। ऑफिस में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: मसूर दाल और गुड़ का दान करें, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: बैगनी, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
बिजनेस को लेकर संतुष्टि रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। धार्मिक संगति मन को शांति देगी।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और केले का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल और चंद्रमा बिजनेस में लाभ देंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। परिवार से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। पिता का सहयोग लाभकारी रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और अन्न व लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लव लाइफ सुखद रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और पीले वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पंचम भाव में हैं, जिससे बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ देगा। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव होंगे। जमीन खरीदने का विचार आ सकता है।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और नीले कंबल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। फिलहाल जॉब चेंज न करें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
नौकरी और बिजनेस अब सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ी उलझन रह सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।