अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज मोटा लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, बेहद शानदार रहेगा रविवार

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 June 2026 : आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। आज का दिन कुछ राशि वालों को भारी लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कह रहा है।

Image

28 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 June 2026 : आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ, मंगल वृष, शनि मीन, सूर्य मिथुन तथा गुरु, शुक्र और बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। आज रविवार का दिन है और सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। आज श्रीआदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। उदित सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य देव को प्रणाम करें।

गायत्री मंत्र का जप करें। छाता, शीतल जल और जल से भरे घड़े का दान करना पुण्यदायी रहेगा। राहगीरों के लिए जल और शर्बत की व्यवस्था करें। वृक्षों को जल दें और गाय, श्वान व पक्षियों को जल पिलाएं। भगवान के नाम का जप करते हुए सत्य के मार्ग पर चलें। मन को निर्मल रखने के लिए भक्ति मार्ग अपनाएं। अपने इष्ट देव का स्मरण करते रहें। आइए जानते हैं कि ग्रहों की स्थिति आज सभी 12 राशि वालों के लिए क्या कह रही है।

मेष राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। चन्द्रमा अष्टम भाव में रहकर स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने का संकेत दे रहे हैं। शनि मीन राशि में रहकर जॉब में नए अवसर दे सकते हैं। सूर्य तृतीय और गुरु-शुक्र चतुर्थ भाव में रहकर परिवार में खुशियां देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में विवाह के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सच्चाई बनाए रखें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और सफेद।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

वृषभ राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। चन्द्रमा सप्तम भाव में तथा गुरु-शुक्र तृतीय भाव में रहेंगे। शनि एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। जॉब में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मंगल और शुक्र के प्रभाव से परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: गुड़ का दान करें और सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

मिथुन राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति देने वाला रहेगा। चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं। गुरु और शुक्र द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। आईटी, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। सूर्य इसी राशि में रहकर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। मीडिया और टीचिंग क्षेत्र के लोग जॉब परिवर्तन से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

शुभ अंक: 05 और 06।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

कर्क राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता और प्रगति का रहेगा। गुरु, बुध और शुक्र इसी राशि में हैं। चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स के लिए शुभ फल देंगे। बिजनेस में विकास के अवसर मिलेंगे। परिवार में लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। बुध आर्थिक लाभ देंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और चावल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

सिंह राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए अवसर देने वाला रहेगा। सूर्य एकादश भाव में और चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। स्टूडेंट्स को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में नई डील सफल हो सकती है। लव लाइफ में यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य में नेत्र संबंधी परेशानी को लेकर सावधान रहें।

आज का उपाय: गेहूं और गुड़ का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें और गुरु का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल और हरा।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

कन्या राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस के लिए शुभ रहेगा। शनि सप्तम और सूर्य दशम भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे। बुध, गुरु और शुक्र कर्म भाव को मजबूत करेंगे। जॉब में नई पोस्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। बुध के कारण स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: गुड़ का दान करें और माता दुर्गा की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और हरा।

शुभ अंक: 07 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

तुला राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। गुरु, बुध और शुक्र दशम भाव में रहकर करियर में प्रगति के योग बनाएंगे। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर बनेंगे। वृष राशि का मंगल रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ दे सकता है। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें। लव लाइफ में शुक्र शुभ परिणाम देंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा।

आज का उपाय: माता दुर्गा जी की उपासना करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला।

शुभ अंक: 02 और 04।

भाग्य प्रतिशत: 55%।

वृश्चिक राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे और गुरु-शुक्र नवम भाव में रहकर भाग्य को मजबूत करेंगे। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। शनि पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को लाभ देंगे। ऑफिस के काम में लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य में मंगल के कारण पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं और माता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला और हरा।

शुभ अंक: 02 और 03।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

धनु राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। चन्द्रमा द्वादश भाव में और गुरु-शुक्र अष्टम भाव में रहेंगे। बुध आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में मदद करेंगे। जॉब में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। उच्चाधिकारियों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ में घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है।

आज का उपाय: माता दुर्गा जी की पूजा करें और माता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

शुभ अंक: 01 और 02।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

मकर राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में सफलता देने वाला रहेगा। राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में और सूर्य षष्ठम भाव में रहकर शुभ परिणाम देंगे। बिजनेस में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। कर्क और धनु राशि के मित्रों से लाभ मिलने के योग हैं। सपरिवार धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यों में लापरवाही न करें।

आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें और हरे वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

शुभ अंक: 04 और 06।

भाग्य प्रतिशत: 60%।

कुंभ राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब में प्रगति देने वाला रहेगा। गुरु और शुक्र षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य के लिए शुभ फल देंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में हैं। जॉब में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में बुध और शुक्र के प्रभाव से नए कार्य शुरू हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी और यात्रा का योग बन सकता है।

आज का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और नीला।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 60%।

मीन राशि का 28 जून 2026 का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस के लिए शुभ रहेगा। शनि इसी राशि में और सूर्य चतुर्थ भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे। बुध और शुक्र पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को लाभ देंगे। जॉब और बिजनेस में प्रगति के अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। लव लाइफ में यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

शुभ अंक: 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article