अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन 6 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, आज होगी तगड़ी कमाई

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 February 2026: आज 27 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन है। सूर्योदय के समय चंद्रमा गुरु के साथ मिथुन राशि में स्थित हैं। चंद्रमा और गुरु की युति अत्यंत शुभ मानी जाती है। यह संयोग बुद्धि, सकारात्मक सोच और आर्थिक अवसर प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि आज आमलकी एकादशी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Image

27 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 February 2026: आज 27 फरवरी का दिन शुक्रवार है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को आमलकी एकदशी या रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि रात 10 बजकर 32 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र आर्द्रा सुबह 10 बजकर 48 तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु लग जाएगा। योग आयुष्मान शाम 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा। करण वणिज सुबह 11 बजकर 31 तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा, जो रात 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण शुरू हो जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा रहेंगे। सिंह में केतु और कुंभ में मंगल, सूर्य, बुध, शुक्र के साथ रहेंगे। मीन में शनि विराजमान रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज विशेष फलदायी रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें। पीले वस्त्र और अन्न का दान पुण्यदायी रहेगा। शुक्रवार होने के कारण शुक्र ग्रह का प्रभाव भी प्रबल है। श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का 18 बार पाठ कर हवन करना अत्यंत शुभ रहेगा।

होलाष्टक का समय चल रहा है, इसलिए साधना और मंत्र जप का महत्व बढ़ जाता है। बगलामुखी मंत्र का जप करें। जीवनसाथी का सम्मान करें, क्योंकि शुक्र ग्रह दांपत्य सुख के कारक हैं। पत्नी को उपहार देना संबंधों को मजबूत करेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान भी उत्तम रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा और गुरु आपके तृतीय भाव में हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी। स्टूडेंट्स के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमोशन के प्रयास सफल हो सकते हैं। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके द्वितीय भाव में हैं। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। बिजनेस में नई डील के लिए प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कुछ मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपकी ही राशि में हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं, उन्हें हाथ से न जाने दें। बिजनेस में रुका धन प्राप्त होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन बहस से बचें। यात्रा की योजना बन सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: हरा व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके द्वादश भाव में हैं। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में हल्की समस्या हो सकती है। रियल एस्टेट या गोल्ड में निवेश भविष्य में लाभ देगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। वाणी मधुर रखें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके एकादश भाव में हैं। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को करियर में मेहनत करनी होगी। योग और ध्यान से मन को शांत रखें। लव लाइफ में हल्का तनाव रह सकता है।

उपाय: सूर्य उपासना करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके दशम भाव में हैं। करियर में सफलता के योग हैं। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है। व्यवसाय में नई योजनाएं सफल होंगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: हनुमान जी को पीपल का पत्ता अर्पित करें जिस पर राम नाम लिखा हो। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके नवम भाव में हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 85%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके अष्टम भाव में हैं। खर्च बढ़ सकता है। रियल एस्टेट और गोल्ड में निवेश का विचार कर सकते हैं। जॉब और बिजनेस सामान्य रहेंगे। लव लाइफ की चिंताएं दूर होंगी।

उपाय: बजरंगबली की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके सप्तम भाव में हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। लव लाइफ में उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: पिता का आशीर्वाद लें। तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके छठे भाव में हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिजनेस में स्थिति मजबूत होगी। अपनी बुद्धिमत्ता से सही निर्णय लें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें। तिल और उड़द का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके पंचम भाव में हैं। जॉब में कार्यभार अधिक रहेगा। बिजनेस में सही समय पर निर्णय लें। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु आपके चतुर्थ भाव में हैं। परिवार में सुख मिलेगा। जॉब में प्रगति होगी। स्टूडेंट्स का करियर बेहतर रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा का योग है।

उपाय: आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article