Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 February 2026: 26 फरवरी को गुरुवार का दिन है और फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसके साथ ही दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। योग प्रीति रात 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। करण तैतिल दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मिथुन राशि में गुरु के साथ रहेंगे।
इसके साथ ही केतु सिंह राशि में रहेंगे। कुंभ में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु रहेंगे। मीन में शनि विराजमान रहेंगे। चंद्रमा का अपना प्रकाश नहीं होता, वह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं। ज्योतिष में सूर्य आत्मा के कारक हैं और चंद्रमा मन के कारक है। जब आत्मा और मन में संतुलन होता है, तभी जीवन में स्थिरता और प्रसन्नता आती है। जन्म कुंडली में जब गुरु और चंद्रमा एक साथ होते हैं तो गजकेसरी योग बनता है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। गोचर में यह स्थिति लगभग ढाई दिन एक राशि में रहती है, फिर चंद्रमा आगे बढ़ जाते हैं।
आज गुरु और चंद्रमा के संयोग पर विशेष ध्यान दें। सरल और प्रभावी उपाय के रूप में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अत्यंत फलदायी रहेगा। जब भी मन में भटकाव या चिंता हो, विष्णु उपासना करें। होलाष्टक का समय चल रहा है, इसलिए भक्ति और साधना का महत्व और बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा और गुरु आपके तीसरे भाव में हैं। सूर्य एकादश भाव में स्थित हैं, जिससे आय और लाभ के योग बन रहे हैं। जॉब बदलने का प्रयास तेज करें, समय आपके पक्ष में है।भावनाओं में बहने से बचें और अपने करियर को प्राथमिकता दें। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी।
उपाय: सूर्य उपासना करें। सात अन्न और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके दूसरे भाव में हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सूर्य और शुक्र दशम भाव में हैं, जॉब में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें। क्रोध और तनाव से बचें। लव लाइफ मधुर रहेगी।
उपाय: अन्न और तिल का दान करें। श्री गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपकी ही राशि में हैं। आज का दिन आत्मविश्वास और आर्थिक लाभ के लिए महत्वपूर्ण है। शनि दशम भाव में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। युवा प्रेम संबंधों में अधिक भावुक न हों।
उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और मसूर का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व नीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके द्वादश भाव में हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जॉब में प्रमोशन की उम्मीद थोड़ी धीमी पड़ सकती है। रियल एस्टेट में निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है। लव लाइफ में हल्का तनाव संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शिवलिंग पर जल, चावल और तिल अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा व पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके एकादश भाव में हैं। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सूर्य और शुक्र सप्तम भाव में हैं, जिससे संबंध मजबूत होंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स करियर में समय का सही उपयोग करें। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
उपाय: फलों का दान करें। घर से निकलते समय अपराजिता का पुष्प साथ रखें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके कर्म भाव में हैं। शनि का सहयोग भी मिल रहा है। टीचिंग, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग सफल रहेंगे। व्यवसाय में अचानक धन लाभ संभव है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी सफल रहेंगे।
उपाय: तिल और उड़द का दान करें। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके भाग्य भाव में हैं। करियर और बिजनेस में सफलता के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान जी के समक्ष दीप जलाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके अष्टम भाव में हैं। ऑफिस में विवाद से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जॉब से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके सप्तम भाव में हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बिजनेस में थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन लव लाइफ आनंदित रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन खर्च सोच-समझकर करें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके छठे भाव में हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की संभावना है। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच रखें। धार्मिक भावना आपको मजबूती देगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल और मधु अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके पंचम भाव में हैं। जॉब में प्रमोशन में थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। कफ से संबंधित समस्या हो सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु आपके चतुर्थ भाव में हैं। शनि आपकी ही राशि में हैं। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
