Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 24 February 2026: 24 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज दिन मंगलवार है। नक्षत्र कृत्तिका दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। योग इंद्र सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। वणिज योग सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा, जो शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा वृषभ राशि में और मिथुन में गुरु रहेंगे। कुंभ में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु और मंगल विराजमान रहेंगे। शनि मीन और सिंह में केतु की मौजूदगी रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि का आज का राशिफल
सूर्य, मंगल और शुक्र आपकी राशि से एकादश भाव में हैं, जिससे आय और लाभ के अवसर बनेंगे। चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं, इसलिए आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। बिजनेस में नई संभावनाएं दिखेंगी। जाँब में मेहनत का फल मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन करियर को नई दिशा देने वाला है, इसलिए समय का सही उपयोग करें। बहुत अधिक यात्रा से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य और शुक्र दशम भाव में होने से जाँब में प्रगति के संकेत हैं। ऑफिस में चल रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं। धन लाभ संभव है। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर लीवर या पाचन संबंधी समस्या से सावधान रहें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा व्यय भाव में हैं, इसलिए खर्च बढ़ सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। जाँब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और शाम का समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थायराइड या हार्मोन से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें।
उपाय: शिव उपासना करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे आय के अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का तुरंत परिणाम न मिले तो निराश न हों। व्यवस्थित पढ़ाई से लाभ होगा। जाँब में थोड़ा तनाव हो सकता है। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।
उपाय: चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य और शुक्र सप्तम भाव में हैं, जिससे जाँब और साझेदारी में लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए करियर सुधारने का सही समय है। अपने संपर्कों का लाभ उठाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सत्य और विश्वास बनाए रखें।
उपाय: अन्न दान करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा नवम भाव में हैं, जिससे भाग्य का सहयोग मिलेगा। बुध और शुक्र बिजनेस में प्रगति देंगे। आईटी और मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लीवर से संबंधित समस्या से बचें।
उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं, इसलिए मानसिक चिंता हो सकती है। शुक्र का प्रभाव फाइनेंस और आईटी क्षेत्र में लाभ देगा। यात्रा का योग है, जो मानसिक शांति देगा। ज्यादा भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: जरूरतमंदों को अन्न वितरण करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल और सूर्य चतुर्थ भाव में हैं, जिससे घर और संपत्ति से जुड़े विचार आएंगे। जाँब की पुरानी चिंता दूर हो सकती है। बिजनेस में बदलाव का विचार करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। गुरु का प्रभाव साझेदारी में लाभ देगा। जाँब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में गंभीरता से कार्य करें। अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रेम जीवन में संयम रखें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा पंचम भाव में हैं, जिससे स्टूडेंट्स को लाभ होगा। जाँब में थोड़ा बदलाव संभव है। बिजनेस में तनाव के बाद सुधार होगा। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन त्वचा संबंधी समस्या से सावधान रहें।
उपाय: श्री विष्णु उपासना करें और पीले वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: नीला और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
सूर्य, शुक्र और मंगल आपकी राशि में हैं, जिससे ऊर्जा और सक्रियता बढ़ेगी। जाँब में कार्यभार बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और योग करें। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और पीपल को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं, जिससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जाँब में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को परिवार का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
