आज का राशिफल, 22 January 2026: वृषभ और कर्क समेत इन 5 राशियों का 'गोल्डन डे' आज, महालाभ को रहें तैयार
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 22, 2026, 05:39 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 22 January 2026 (गुरुवार) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन : आज 22 जनवरी गुप्त नवरात्रि की चौथा दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
22 जनवरी का राशिफल
आज का राशिफल 22 January 2026 (गुरुवार): आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन गुरुवार है। इसके साथ ही गुप्त नवरात्रि का भी चौथा दिन है और साल 2026 की पहली विनायक चतुर्थी भी है। दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पूर्व भाद्रपद शुरू हो जाएगा। योग वीरयान् शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद परिघ लग जाएगा। करण वणिज दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।
आज चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और अस्त हुए शुक्र रहेंगे। मिथुन में गुरु और मीन में शनि व केतु सिंह में रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी कुंडली के 11वें भाव में हैं, जिससे आपको व्यवसाय में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर और परिवार से जुड़े नए काम शुरू हो सकते हैं और धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जॉब में जो रुकावटें चल रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर होंगी। युवा और स्टूडेंट्स को लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल होने से बचना चाहिए, जबकि स्टूडेंट्स के लिए आज करियर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा।
उपाय: सूर्य की उपासना करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी कुंडली के 10वें भाव में हैं, जिससे स्टूडेंट्स को करियर से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद होने की संभावना है, खासकर अपने ही स्टाफ से, इसलिए वाणी पर संयम रखें। समर्पण के साथ काम करेंगे तो जॉब में किसी खास प्रोजेक्ट को सफल बना पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज आप संतुष्ट रहेंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा और राहु आपकी कुंडली के 9वें भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जॉब में पूरी मेहनत और फोकस के साथ काम करना जरूरी होगा। लंबे समय से अटका कोई बिजनेस प्रोजेक्ट आज मिल सकता है और सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि लव लाइफ आज कुछ खास नहीं रहेगी, इसलिए युवा ज्यादा इमोशन में आने से बचें।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और अन्न व फल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा और राहु आपकी कुंडली के 8वें भाव में हैं, इसलिए बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है। नए कामों में मेहनत के बावजूद तुरंत सफलता नहीं मिलेगी, लेकिन धैर्य रखें। सीनियर अधिकारियों का सहयोग पाने की कोशिश करें, जिससे आगे चलकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है, वहीं स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य मकर राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में हैं, जिससे आप परिवार में संतान से जुड़ी किसी उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने की जरूरत है। जॉब बदलने का विचार भी मन में आ सकता है।
उपाय: आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और गुड़ व गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी कुंडली के 6वें भाव में हैं, जिससे आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रमोशन और जॉब चेंज के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरा होगा। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा और स्टूडेंट्स को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी कुंडली के 5वें भाव में हैं, जिससे लव लाइफ आकर्षक रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा भावनाओं में बहने से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके मन को हल्का करेंगे। ऑफिस में विवाद से दूर रहें, क्योंकि लापरवाही जॉब के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
उपाय: सूर्य की उपासना करें और पिता का आशीर्वाद लेकर ही बाहर निकलें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी कुंडली के 4वें भाव में हैं, जिससे बिजनेस में संतोष का माहौल रहेगा। जॉब को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनका समाधान मिल सकता है। परिवार का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
उपाय: सूर्य उपासना करें और पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा तीसरे भाव में हैं और गुरु की कृपा भी बनी रहेगी, जिससे धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जॉब और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हालांकि लव लाइफ को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन असत्य बोलने से बचें।
उपाय: मंदिर में शिव जी को जल और बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल, हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा और राहु आपकी कुंडली के दूसरे भाव में हैं, जिससे जॉब में किसी नए काम को लेकर तनाव रह सकता है। बड़े प्रोजेक्ट को छोटे हिस्सों में बांटकर करने से काम आसान होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाहन खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। जॉब में लाभ मिलेगा और बिजनेस में नए काम शुरू होंगे। शुक्र और बुध का सहयोग आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। यात्रा शुभ रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और लाल फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज जॉब में उन्नति के योग बन रहे हैं। फाइनेंशियल सेक्टर में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर आप व्यस्त रहेंगे और उसी पर पूरा ध्यान रहेगा। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में जाएंगे।
उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा, लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।