अध्यात्म

आज का राशिफल, 22 February 2026: सिंह, तुला, कन्या से वृश्चिक तक, दैनिक राशिफल से जान लें कैसा रहने वाला है आज का दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 22 February 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 22 फरवरी दिन रविवार, सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां दैनिक राशिफल के साथ आज के उपाय, भाग्य प्रतिशत की जानकारी भी दी गई है।

Image

आज का राशिफल 22 फरवरी 2026 (pc: canva)

आज का राशिफल 22 February 2026 (रविवार): आज चन्द्रमा मेष राशि में है। रविवार है।शेष ग्रह गोचर पूर्ववत है। आज सूर्योपासना करें। फाल्गुन माह चल रहा है। मंगल व सूर्य के द्रव्यों गेंहू, गुड़ व मसूर का दान करें।गो माता को गुड़ खिलाएं। उदित सूर्य को प्रणाम करें। जल में लाल रोली, चंदन, लाल पुष्प, चावल व गुड़ मिलाकर भगवान भास्कर को प्रातःकाल की शुभ मधुर बेला में जल दें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करें। गायत्री मंत्र का जप मन ही मन करते हैं न कि तेज स्वर में। पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

22 फरवरी 2026 का राशिफ़ल-

1मेष- इस राशि के चंद्रमा मन को धार्मिक बनाएंगे।तृतीय गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। रियल स्टेट व्यवसाय में सफल रहेंगे।आर्थिक संकट के समाधान के लिए प्रयास तेज करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।समय महत्वपूर्ण है।आज का उपाय -सूर्य उपासना करें।गुड़ का दान करें।शुभ रंग -लाल व सफेद।भाग्य प्रतिशत-65%

2वृष- चन्द्रमा व्यय भाव में है। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।कॅरियर प्रोग्रेस में खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है।तनाव व क्रोध से बचें।टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।शुक्र आर्थिक लाभ देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय -तिल व उड़द का दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।भगवान शंकर जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-60%

3 मिथुन- चन्द्रमा एकादश में शुभ है।आर्थिक लाभ होगा।न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -भगवान शंकर जी की उपासना करें।अनार का दान करें।शुभ रंग -आसमानी व नीला।भाग्य प्रतिशत-70%

4कर्क- चन्द्रमा शुभ है। मन का कारक ग्रह चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में हैं।बिजनेस में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।द्वादश गुरु शुभ है।आज का उपाय -फलों का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें।शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।शुभ रंग -आसमानी व हरा।भाग्य प्रतिशत-80%

5सिंह-सूर्य कुंभ व चन्द्रमा मेष में हैं,जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करें।बिजनेस में किसी विशेष उन्नति को लेकर खुश रहेंगे।जाँब प्रोमोशन में कर्क व तुला राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करेंगे।समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। जाँब को लेकर उत्साहित रहेंगे।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -सप्त अन्न व वस्त्र का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें।घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।शुभ रंग -लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-60%

6कन्या- चन्द्रमा अष्टम है।अष्टम चन्द्रमा रोग दे सकता है।शिव उपासना करते रहें। कर्म स्थान पर गुरु शुभ हैं। टीचिंग ,बैंकिंग व आईटी जाँब में सफल रहेंगे।आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय -चावल व गुड़ का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।शुभ रंग-हरा व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-70%

7तुला-राहु व्यय देगा। खष्ठम शनि जाँब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। चन्द्रमा सप्तम गोचर करेंगे।जाँब में पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।क्रोध का त्याग करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।आज का उपाय -घर के मंदिर में भगवान विष्णु जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।क्रोध से बचें।शुभ रंग -नीला व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-70%

8वृश्चिक-पँचम शनि छात्रों के लिए शुभ है।मंगल ज़मीन या मकान क्रय करने का मन बनवा सकता है। चन्द्रमा मेष में रहेंगे।ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।मसूर व गुड़ का दान करें।शुभ अंक -07 व 09।भाग्य प्रतिशत-60%

9 धनु- चन्द्रमा इसी राशि से पँचम भाव में रहेंगे।छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस ग्रोथ बेहतर है।जाँब वर्क में लापरवाही मत करें।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल दान करें।शुभ रंग -हरा व लाल।भाग्य प्रतिशत-55%

10मकर--शनि तृतीय शुभ है। गुरु खष्ठम स्वास्थ्य सुख बेहतर करेंगे। चन्द्रमा चतुर्थ घर-परिवार के लिए शुभ हैं।बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा।किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।आज का उपाय -शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें।शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।क्रोध पर नियंत्रण रखें।शुभ रंग -आसमानी व नीला।भाग्य प्रतिशत-,70%

11 कुम्भ- शनि इसी राशि से द्वितीय मङ्गलमय हैं। चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं।राहु जाँब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान कर सकते हैं।व्यवसाय में अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं।लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें।शुभ रंग -हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-60%

12 मीन- गुरु चतुर्थ घर-परिवार के लिए मङ्गलमय है। शनि इसी राशि में शुभ रहेंगे। चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे।आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुँचेगी।आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे ।जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।ज्यादा यात्रा से बचें।आज का उपाय -गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-80%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article