अध्यात्म

आज का राशिफल, 20 March 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, देखें मीन से मकर राशि तक का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 20 March 2026 (शुक्रवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी राशियों के राशिफल के साथ आज के उपाय की भी चर्चा है।

Image

आज का राशिफल 20 मार्च 2026

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 20 March 2026 (शुक्रवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज चन्द्रमा मीन में है। नवरात्र द्वितीया के दिन सूर्योदय के समय सूर्य, चन्द्रमा व शनि एक साथ मीन राशि में हैं। गुरु मिथुन में हैं। जगत जननी माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सप्तश्लोकी दुर्गा व सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ अवश्य करें। आज शुक्रवार है। श्री सूक्त का पाठ करें। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का कम से कम 18 बार पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ बहुत ही फलदायी होता है। आज माता दुर्गा जी के मंदिर जाकर दर्शन करें। सप्त अन्न का दान करें। गौशाला जाएं व गो माता को गुड़ व हरा चारा खिलाएं। माता-पिता के आशीर्वाद के बिना सब पूजा-पाठ व्यर्थ है। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

20 मार्च 2026 का राशिफ़ल -

1 मेष - सूर्य-चन्द्रमा बारहवें व गुरु तीसरे गोचर में हैं। बिजनेस में सफलता है। जॉब व बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान हैं। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना है। गुरु व चन्द्रमा गोचर सफलता देंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। क्रोध व तनाव से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- माता दुर्गा जी की उपासना करें। फलों का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -- पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 70%

2 वृष - जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन की संभावना है। एकादश चन्द्रमा बिजनेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग -- नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत - 65%

3 मिथुन - चन्द्रमा व सूर्य दशम हैं। आज का दिन मीडिया, बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा क्रोध व असत्य से बचें। आज का उपाय -- सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला। भाग्य प्रतिशत - 85%

4 कर्क - चन्द्रमा, सूर्य व शनि के साथ भाग्य भाव में है। गुरु व्यय भाव में हैं। जॉब में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता या जॉब में परिवर्तन नहीं हो पा रहा है। स्टूडेंट्स के करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय -- माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। माता के 108 नामों का जप करें। शुभ रंग -- सफेद व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 75%

5 सिंह - सूर्य, चन्द्रमा व शनि मीन में हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। जॉब पोजिशन बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाएं। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। बीपी व लीवर के पेशेंट सावधानी बरतें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आज का उपाय -- माता बंगलामुखी जी की उपासना करें। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत - 80%

6 कन्या - चन्द्रमा, शनि व सूर्य के साथ सप्तम हैं। गुरु मिथुन व शनि मीन में है। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। राशि स्वामी बुध व शुक्र सपोर्ट में है। जॉब में नवीन पद आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -- दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गेहूं व अन्न दान करें। शुभ रंग -- नीला व आसमानी। भाग्य प्रतिशत - 60%

7 तुला - सूर्य, चन्द्रमा व शनि षष्ठम गोचर में शुभ हैं। मिथुन के गुरु जॉब में लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज धार्मिक अनुष्ठान का दिवस है। आज आपकी सपरिवार धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफिस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -- अनार का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभकारी है। शुभ रंग -- नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत - 65%

8 वृश्चिक - मंगल व चन्द्रमा बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं समाप्त करेंगे। कोई नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। कर्क राशि के मित्र की सहायता से सफल होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। शुगर व बीपी के पेशेंट सावधान रहें। आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -- सफेद व पीला। भाग्य प्रतिशत - 85%

9 धनु - चन्द्रमा व शनि, सूर्य के साथ चतुर्थ गोचर में हैं। रुके धन का आगमन होगा। वर्क लोड के तनाव से बचिए। मानसिक असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -- श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। चने की दाल का दान भी करें। शुभ रंग -- नारंगी व लाल। भाग्य प्रतिशत - 70%

10 मकर -- शनि व चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब में कुछ नवीन पद को लेकर खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा मीन यानी तृतीय तथा गुरु षष्ठम में गोचर कर रहे हैं। जॉब परिवर्तन में जो भी विचार मन या अंतरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज का उपाय -- माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। आज का शुभ रंग - आसमानी व नीला। भाग्य प्रतिशत - 85%

11 कुम्भ - सूर्य, चन्द्रमा व शनि द्वितीय गोचर में हैं। करियर सफल रहेगा। जॉब व व्यवसाय से खुश रह सकते हैं। मीन व तुला राशि के उच्चाधिकारियों की हेल्प सफलता देगी। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। शनि न्यायिक कार्यों में सफलता देंगे। आज का उपाय -- माता दुर्गा जी की उपासना करें। माता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -- नीला व आसमानी। भाग्य प्रतिशत - 75%

12 मीन - राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा, सूर्य तथा शनि इसी राशि में हैं। आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे। चन्द्रमा व शनि इसी राशि में शुभ गोचर कर उन्नति दे रहे हैं। फैमिली लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ उत्तम रहेगा। स्किन प्रॉब्लम हो सकता है। आज का उपाय --- माता दुर्गा जी के 108 नामों का जप करें। शुभ रंग -- पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत - 80%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article