अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 18 November 2023: मेष, कर्क, कन्या समेत इन राशियों को मिलेगा करियर में लाभ, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 18 ovember 2023: राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। वहीं कर्क राशि वालों को लव लाइफ में तनाव हो सकता है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 18 November 2023: राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। वहीं कर्क राशि वालों को लव लाइफ में तनाव हो सकता है। ग्रहों की चाल में सिंह राशि के जातकों को परिवार से मदद मिल सकती है। तुला वालो को ऑफिस में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि के जातकों को नवीन काम करने के मौके मिल सकते हैं। मीन राशि के जातकों को करियर में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों को कैसा रहेगा आज का दिन। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

आज का दिवस सफलता प्राप्ति का है। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। बिजनेस के लिए दिवस मंगलमय है।लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक --02 व 09

वृष

आज का दिन बिजनेस में नवीन अनुबंधों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें।पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -- आज सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।अन्न दान करना श्रेयस्कर है।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

मिथुन

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग --हरा व नीला

शुभ अंक --06 व 07

कर्क

छात्रों के करियर में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 02

सिंह

जॉब को लेकर खुश रहेंगे।उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

शुभ अंक -01 व 09

कन्या

बिजनेस में आपकी मैनेजनेन्ट स्किल चमत्कारिक है। स्टूडेंट्स के करियर में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

शुभ अंक --04 व 06

तुला

बिजनेस को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। स्टूडेंट्स का करियर बेहतर होगा।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -02 व 09

वृश्चिक

व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों का आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। गुड़ व उड़द का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

शुभ अंक --04 व 07

धनु

स्टूडेंट्स का करियर सफल रहेगा लेकिन टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय -ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप करें।

शुभ अंक --01 व 09 ।

शुभ रंग --नारंगी व लाल

मकर

बिजनेस और बेहतर होगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पिता की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के नामों का जप करें।

शुभ रंग-नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 07

कुम्भ

जॉब से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे,पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं।हेल्थ बेहतर रह सकता है।सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।शुभ अंक --05 व 07

मीन

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ कर सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व सफेद।

शुभ अंक --02 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article