अध्यात्म

आज का राशिफल, 12 March 2026: धनु राशि वाले सेहत को लेकर रहेंगे परेशान, जानें कैसा रहेगा अन्य 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल 12 March 2026 (गुरुवार): आज 12 मार्च, दिन गुरुवार को सभी 12 राशियों का हाल कैसा रहने वाला है, ये आप यहां दिए राशिफल से जान सकते हैं। यहां राशिफल के साथ-साथ आज के उपाय, भाग्य प्रतिशत और शुभ रंग के बारे में भी बताया गया है।

Image

गुरुवार का राशिफल

आज का राशिफल 12 March 2026 (गुरुवार): आज चन्द्रमा धनु राशि में हैं। शुक्र -शनि मीन, सूर्य, मंगल व बुध कुम्भ तथा गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चैत्र माह कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। आज गुरुवार है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। भगवान विष्णु उपासना करें। चन्द्रमा गुरु की राशि में व शनि गुरु की राशि में रहेंगे। अन्न दान करें। भगवान विष्णु मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। पीपल को दुग्ध अर्पित करें व उसकी सात परिक्रमा करें। गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र का जप करें। यदि गुरु मंत्र नहीं लिए हैं तो ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरंतर जप करें।

12 मार्च 2026 का राशिफ़ल-

1 मेष- राशि स्वामी मंगल, सूर्य व बुध मीन तथा सूर्य व मंगल शनि में हैं। चन्द्रमा आज इसी राशि से नवम भाव में है। तृतीय गुरु व एकादश सूर्य आर्थिक पक्ष के लिए अनुकूल हैं। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। आज का उपाय - व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए लक्ष्मी माता जी की उपासना व श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग - सफेद व पीला। भाग्य प्रतिशत - 65%

2 वृष- अष्टम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ है। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन की सम्भावना है। चन्द्रमा -गुरु धर्म कार्य के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार संग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - शिव पुराण का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - आसमानी व हरा। भाग्य प्रतिशत - 65%

3 मिथुन- इस राशि से सप्तम चन्द्रमा व इसी राशि में गोचर करते गुरु व कुम्भ के सूर्य का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। जॉब परिवर्तन को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग - बैगनी व हरा। भाग्य प्रतिशत - 60%

4 कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा षष्ठम व द्वादश गुरु शुभ है। कॅरियर में चैलेंज है। बिजनेस में बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%

5 सिंह- किसी विशेष बिजनेस प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। चन्द्रमा पंचम भाव, राशि स्वामी सूर्य कुम्भ व चन्द्रमा धनु में है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें। आज का उपाय - श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग - सफेद व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%

6 कन्या- चन्द्रमा चतुर्थ, गुरु दशम व षष्ठम मंगल महत्वपूर्ण बिजनेस काम निपटाने में सहायता करेंगे। जॉब में किसी इम्पोर्टेंट वर्क को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें। शुभ रंग - पीला व आसमानी। भाग्य प्रतिशत - 55%

7 तुला- राशि स्वामी शुक्र षष्ठम हैं। बुध पंचम होकर आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। तृतीय चन्द्र गोचर से आप जॉब व व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। भाग्य प्रतिशत - 65%

8 वृश्चिक- मंगल चतुर्थ व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में शुभ है। धन का आगमन होगा। जॉब में उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन में थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय - चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 55%

9 धनु- इस राशि के चन्द्रमा व सप्तम गुरु मंगलमय हैं। जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न करेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर करें। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनंद में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%

10 मकर- षष्ठम गुरु व द्वितीय सूर्य व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल -गुड़ का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व हरा। भाग्य प्रतिशत - 75%

11 कुम्भ- द्वितीय शनि व इस राशि के सूर्य जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा एकादश भाव में है। आप आर्थिक उन्नति से खुश रह सकते हैं। जॉब परिवर्तन को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे-छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। शुभ रंग - लाल व बैगनी। भाग्य प्रतिशत - 55%

12 मीन- द्वादश सूर्य व दशम चन्द्रमा कॅरियर को नई दिशा दे सकते हैं। कॅरियर में सफलता है। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब वर्क में कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनंद उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग - सफेद व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article